/ / आइये जानते है खजूर से होने वाले फायदो के बारे में

आइये जानते है खजूर से होने वाले फायदो के बारे में

खजूर का पेड़ इस दुनिया के सबसे प्राचीनतम पेड़ो में से एक है। यह सेहत के लिये बहुत ही अधिक फायदेमंद होता है। यह विटामिन और मिनरल्स का बहुत ही बढिया स्रोत है। खजूर का हलवा, ज्यूस आदि भी बनाया जाता है। इसे दूध के साथ सेवन करने सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी और बी 12 के अलावा सोडियम, सल्फर, क्लोरीन और आयरन की बहुत ही पर्याप्त मात्रा होती है। आइये जानते है खजूर से होने वाले फायदो के बारे में-

गर्भवती महिला को खजूर का सेवन अवश्य करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन होने से महिला और उसके होने वाले बच्चो को एनीमिया होने का कोई खतरा नही रहता है। यह गर्भाशय की मांसपेशियां को बहुत मजबूत बनाता है।

खजूर में ग्लूकोज, सूक्रोज व फ्रूक्टोज जैसी प्राकृतिक शर्करा भी पाई जाती हैं, जो ऊर्जा बढाने में बहुत मदद करते हैं। इसमें कैलोरीज की मात्रा बहुत ही कम होती है इसलिए यह सेहत के प्रति जागरूक लोगों के लिए बेहतरीन है।

खजूर रक्त में आयरन की मात्रा को भी बढाता है इसलिए एनीमिया यानी खून की कमी से पीडित लोगों को इसका सेवन करने से बहुत अधिक फ़ायदा मिलता है।

इससे गठिया रोग, पेट संबंधी गंभीर समस्याएं, कब्जियत, कमर दर्द, हार्ट डिजीज और थकावट जैसी कई समस्याएं आसानी से दूर होती है। इससे बच्चें का दिमाग भी बहुत तेज होता है।

यह भी पढे:-

आईये जानते हैं बेल पत्र के अनेक फायदे