/ / लहसुन का अत्यधिक प्रयोग करने से होते हैं स्वास्थ्य नुकसान

लहसुन का अत्यधिक प्रयोग करने से होते हैं स्वास्थ्य नुकसान

यूं तो लहसुन का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है, लेकिन अगर इसका अत्यधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी डाल सकता है। तो चलिए जानते हैं लहसुन के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसानों के बारे में-

लहसुन का अत्यधिक सेवन आपके लिए पेट संबंधी परेशानियां खडी कर सकता है।

वहीं लहसुन का अगर आवश्यकता से अधिक सेवन किया जाए तो दिल संबंधी बीमारियां होने का भी खतरा रहता है।

अगर आप किसी प्रकार की दवाई का सेवन कर रहे हैं तो लहसुन का सेवन डाॅक्टर के परामर्श के बिना न करें।

लहसुन का अत्यधिक सेवन आपके शरीर से दुर्गंध भी पैदा करता है।

इन सबके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं को भी लहसुन का सेवन डाॅक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

यह भी पढे:-

करना है आँखों की कमजोरी दूर तो अपनाए ये उपाय