Health Rashifal: जानें इस महीने कैसी रहेगी आपकी सेहत, किन राशि वालों को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान
Health Rashifal May 2021 in Hindi – हर किसी के मन में अपने भविष्य के बारे में जानने की उत्सुकता होती है। राशिफल के द्वारा मनुष्य यह जानना चाहता है कि हमारा आज और आनेवाला कल कैसा रहेगा। आने वाले समय में हमारे जीवन में क्या कुछ होने वाला है? हमारी सेहत और स्वास्थ्य के लिए ये महीना कैसा रहेगा। यही सब बताने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं इस महीने का स्वास्थ्य (हेल्थ) राशिफल, जिसे पढ़कर आपको अपने सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
मेष राशि- mesh Health rashifal may 2021 in hindi
- इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रुरत होगी। आपकी सेहत खराब हो सकती है। इसके साथ ही अपने बच्चों की सेहत पर भी ध्यान देना होगा। बहुत ज़्यादा थकान होने की वजह से कुछ जातकों को मानसिक तनाव भी हो सकता है। इससे बचने के लिए अपने आपको आराम दें और खाने-पीने का ध्यान रखें। हेल्दी खाना खाएं।
वृषभ राशि- vrishabh Health rashifal may 2021 in hindi
- मई का महीना आपकी सेहत के लिहाज़ से शुभ रहेगा। इस महीने आपका स्वास्थ्य बिलकुल ठीक बना रहेगा। महीने के बीच- बीच में छोटी-मोटी बीमारी या समस्याएं होती रहेंगी, लेकिन ऐसी कोई बड़ी समस्या आपको नहीं होगी जिसकी वजह से आप बहुत परेशान हो जाएं।
Must read- महामृत्युंजय मंत्र का लाभ, अर्थ हिंदी और इंग्लिश मे
मिथुन राशि- mithun Health rashifal may 2021 in hindi
- इस महीने मिथुन राशि वालों की सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। इसकी वजह से थोड़ी कमज़ोरी भी महसूस होगी, लेकिन मानसिक रूप से आप पूरी तरह से मज़बूत रहेंगे। कोई बड़ी समस्या की संभावना नहीं दिख रही है। सेहत में सुधार के लिए अच्छे खान – पान पर ध्यान देन होगा।
कर्क राशि- kark Health rashifal may 2021 in hindi
- ये महीना इस राशि के जातकों के लिए शुभ है। इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। माह के बीच में सेहत में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं होगी। आपको अपने खाने-पीने का पूरा ध्यान रखना होगा। इस माह अधिक तले हुए खाने से दूर रहें।
सिंह राशि- Singh Health rashifal may 2021 in hindi
- इस महीने आपको मानसिक तनाव हो सकता है, इससे बचने की कोशिश करें। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुखार, चोट लगना, सिरदर्द या रक्त से संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसका सही से इलाज कराएं।
कन्या राशि- kanya Health rashifal may 2021 in hindi
- इस राशि के जातकों को सेहत पर ध्यान देना होगा। वैसे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, छोटी- मोटी परेशानी हो सकती है। अपनी सेहत को सही बनाए रखने के लिए आपको कुछ एक्सरसाइज करनी चाहिए और अपनी डाइट बिलकुल संतुलित रखें।
Must read- दुख और विपत्तियों से छुटकारा पाने के लिए करें ये वैदिक नियम
तुला राशि- tula Health rashifal may 2021 in hindi
- तुला राशि के जातक इस माह गाड़ी सावधानी से चलाएं, चोट लगने की संभावना है। सिरदर्द, थकान और तनाव आप इस माह महसूस करेंगे। ऐसा महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से दवा लें। इसके साथ ही खाने – पीने पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि- vrishchik Health rashifal may 2021 in hindi
- इस महीने आपको शारीरिक रोगों के प्रति थोड़ा सा सचेत रहना होगा। छाती में जकड़न, जोड़ों में दर्द या फिर मधुमेह की समस्या हो सकती है। आप मानसिक रुप से मज़बूत रहें और अपना समय पर इलाज करा लें। इसके साथ ही खाने – पीने पर ध्यान दें।
धनु राशि- dhanu Health rashifal may 2021 in hindi
- इस माह स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बुखार, खांसी आदि समस्याएं आपको हो सकती हैं, ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। बाहर घूमने से बचें। जितना हो सके घर पर ही समय बिताएं। मानसिंक रुप से मज़बूत रहें, ऐसा करने से आप जल्दी इस परेशानी से बाहर निकल पाएंगे।
मकर राशि – makar Health rashifal may 2021 in hindi
- स्वास्थ्य थोड़ा कमज़ोर रहेगा, आप बीमार पड़ सकते हैं। अपने खाने-पीने पर ध्यान दें। पेट से संबंधित कुछ बीमारियां हो सकती हैं। सेहत को अच्छा रखने के लिए आप रोज़ाना व्यायाम करें। अपनी डाइट को संतुलित रखें। आपको कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी।
Must read- झाड़ू खरीदने और रखने में ना करें ये गलतियां, लक्ष्मी जी हो सकती हैं नाराज़
कुंभ राशि – kumbh Health rashifal may 2021 in hindi
- आप मानसिक तनाव से पीड़ित रह सकते हैं, लेकिन महीने के तीसरे सप्ताह में सब सामान्य हो जाएगा। इस राशि के जो जातक जोड़ों के दर्द की समस्या या फिर मधुमेह की परेशानी से जूझ रहे हैं, उन्हें अपना ध्यान रखने की ज़रुरत है।
मीन राशि – meen Health rashifal may 2021 in hindi
- इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस माह मिला-जुला रहेगा इसलिए सेहत को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी।माह के अंत में शरीर में दर्द, एसिडिटी या अपच की परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए अपनी दिनचर्या में योगा और व्यायाम को शामिल करें।
Must read- घर में सुख शांति के लिए करें शनि चालीसा का पाठ
Health rashifal may 2021 in hindi, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।