ये हैं बॉलीवुड के बेस्ट मेल डांसर, इनके डांस के लोग हैं दीवाने !

Please follow and like us:

Best male dancers in bollywood – बॉलीवुड की बात की जाए और उसमे डांस ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। किसी भी फिल्म को हिट कराने का सीक्रेट ही डांस है। बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक अभिनेता हैं जो अपने डांस से दर्शकों का मन मोह लेते हैं और किसी भी फिल्म में जान डाल देते हैं। इन एक्टर्स ने अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट सांग्स दिए हैं। आज हम हिंदी सिनेमा के ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में आपको बताएँगे जो बॉलीवुड के डांस किंग्स हैं और जिनके डांस की दुनिया दीवानी है। तो चलिए जानते हैं…best male dancers in bollywood

Best male dancers in bollywood

ऋतिक रोशन

hrithik roshan

ऋतिक रोशन बॉलीवुड के नंबर वन डांस आइकॉन हैं। उनके डांस का कोई सानी नहीं है। उनके डांस मूव्स देखते ही बनते हैं। जब वो डांस करते हैं तो उनके शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी देखते लायक होती है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक डांस मूव्स किए हैं जिन्हें आज भी लोग कॉपी करने की कोशिश करते हैं। मैं ऐसा क्यों हूँ, धूम मचाले, दिल ना दिया, बाँवरे, इक पल का जीना, यू आर माई सोनिया उनके बेस्ट डांस हिट्स हैं।

टाइगर श्रॉफtiger shroff
टाइगर श्रॉफ जितने कमाल के एक्टर हैं उससे भी ज़्यादा वो अपने डांस के लिए मशहूर हैं। वे बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे हैं। टाइगर श्रॉफ अपने डांस और एक्शन पर बहुत मेहनत करते हैं और उनकी मेहनत बड़े पर्दे पर दिखती भी है। अपने छोटे से फ़िल्मी करियर में उन्होंने लोगों के दिलों में ख़ास जगह बना ली है। एक से बढ़कर एक उन्होंने फ़िल्में की हैं और कई फिल्मों में किये गए उनके डांस सांग्स बेहद हिट हुए हैं। विसल बजा, बीट पे बूटी, मैं हूँ, बेपरवाह, ओ साथी अदि सांग्स में किया गया उनका डांस लोगों को बेहद पसंद आया।

Must Read: होश उड़ा देगा संस्कारी बहुओं का ये बोल्ड बिकनीअवतार

Best male dancers in bollywood – best male dancers of bollywood in hindi – bollywood ke best male dancers

वरुण धवनVarun Dhawan
वरुण धवन ने बेहद कम समय में बॉलीवुड में नाम कमाया है। उनकी मेहनत बड़े पर्दे पर बखूबी दिखती है। वरुण धवन एक मल्टीटैलेंटेड अभिनेता हैं। अपने फ़िल्मी करियर में उन्होंने काफी अलग तरह के रोल निभाए हैं। दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब सराहा है। अभिनेता होने के साथ – साथ वो एक अच्छे डांसर भी हैं। उन्होंने कई हिट डांस हिंदी सिनेमा को दिए हैं। फर्स्ट क्लास, सुन साथिया, सैटरडे सैटरडे, बेजुबान फिर से, जी करदा आदि सांग्स में उनके डांस ने दर्शकों के दिलों में ख़ास छाप छोड़ी है।

Best male dancers in bollywood – best male dancers of bollywood in hindi

शाहिद कपूरshahid kapoor
बॉलीवुड का एक और जबरदस्त अभिनेता और डांसर हैं शाहिद कपूर। आपको बतादें कि शाहिद कपूर ने अपना करियर बैकग्राउंड डांसर के रूप में शुरू किया था, लेकिन किसे पता था कि वो एक दिन बॉलीवुड के बड़े स्टार बन जायेंगे। वे अपने शानदार अभिनय से किसी भी फिल्म में जान डाल देते हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर में कई हिट फ़िल्में हिंदी सिनेमा को दी हैं। बेखयाली, उर्वशी, देखते देखते, साड़ी के फाल सा, मैं रंग शर्बतों का गानों में उनके डांस ने फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई है।

Must Read: ये एक्ट्रेस लड़खड़ा गयी रैंप पर, हुईं oops moment का शिकार

best male dancers of bollywood in hindi

गोविंदाgovinda
जब-जब बॉलीवुड में डांस की बात की जाएगी तब-तब बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड डांसर और अभिनेता गोविंदा का नाम ज़रूर आएगा। अपने दौर में उनसे बढ़िया डांसर हिंदी सिनेमा में कोई और नहीं था। अब चाहे वो बॉलीवुड में इतना सक्रीय नहीं हैं लेकिन उनके लिए दर्शकों का प्यार आज भी वही है। कभी कभी वह टीवी शो में आकर अपने बेहतरीन डांस की झलकियां अपने चाहने वालों को दिखाते रहते हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी सफर में कई यादगार फ़िल्में कीं और अपने कमाल के डांस से अपने चाहने वालों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी। हुस्ना है सुहाना, सोना कितना सोना है, किसी डिस्को में जाएँ, अखियों से गोली मारे जैसे गीतों में उन्होंने ऐसा डांस किया कि सबको अपना दीवाना बना दिया।

Best male dancers in bollywood

रणवीर सिंहranveer singh
रणवीर सिंह एक कमाल के अभिनेता है इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन अपने दमदार अभिनय के अलावा कमाल के डांसर भी हैं। वे बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक अभिनेताओं में से एक हैं। फिल्म सेट्स पर उनकी एनर्जी देखते ही बनती है। इसी एनर्जी के दम पर वो किसी भी फिल्म और सांग्स में जान डाल देते हैं। खलीबली खलीबली, ततड़ ततड़, ऐंवेई ऐंवेई लूट गया उनके बेस्ट डांस हिट्स हैं।

Must Read: जानें क्या सोचकर रखा गया इन सितारों का निकनेम, पढ़ते ही छूट जाएगी आपकी हंसी

Best male dancers in bollywood, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2019 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?