मुलेठी आमतौर पर लोग अपनी किचन में रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें ऐसे बहुत से तत्व होते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तो चलिए जानते हैं मुलेठी से होने वाले लाभ के बारे में-
महिलाएं अपनी ब्यूटी को लेकर काफी काॅन्शियस रहती हैं। ऐसे में मुलेठी खाना उनके लिए काफी लाभदायह होता है। इससे उनके चेहरे पर रिकंल्स जल्दी नहीं आते हैं और स्किन पर चमक भी बरकरार रहती है। इसके लिए आप 1 ग्राम मुलेठी के चूर्ण को पानी के साथ सेवन करें।
जब आपको हिचकी आए तो मुलेठी के पाउडर में शहद मिलाकर उसे नाक पर गिराए या फिर पांच ग्राम मुलेठी के पाउडर को पानी में मिलाकर खा लें ऐसा करने से हिचकी तुरंत रुक जाएगी।
मुलेठी को पीसकर काली मिर्च में मिलाकर खाने से सूखी खांसी से राहत मिलती है। अगर आप इसे चूसते हैं या उबालकर इसका सेवन करते हैं तो गले की खराश और दर्द से भी आराम मिलेगा।
यह भी पढे:-