अजवाइन का प्रयोग अक्सर सब्जी में मसाले के रूप में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह एक ऐसी घरेलू औषधि के रूप में भी काम करती है, जिसकी मदद से आप अपनी बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं अजवाइन से होने वाले फायदों के बारे में-
अगर आपको अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है तो आप प्रतिदिन भोजन करने के बाद गुनगुने पानी के साथ आधा चम्मच अजवाइन का सेवन करें। इससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा होगा।
वहीं पेट दर्द होने पर अजवाइन के साथ नमक मिलाकर उसे गुनगुने पानी के साथ लेना चाहिए।
महिलाओं के लिए भी अजवाइन विशेष रूप से लाभकारी है। अगर आपको पीरियड के दौरान अत्यधिक दर्द का सामना करना पडता है तो आप रात को सोने से पहले अजवाइन को पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी का सेवन करें।
ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम होना बेहद आम बात है। ऐसा होने पर आप पिसी हुई अजवाइन को केवल सूंघ लें।
अगर आपको अस्थमा की परेशानी है तो आप प्रतिदिन अजवाइन के साथ गुड का सेवन करें।
यह भी पढे:-