IPL 2021 – Halfway stage: इस आईपीएल सीजन इतिहास रचने वाले 5 खिलाड़ी- आईपीएल 2021 का पहला हाफ खत्म हो गया है। इस दौरान कई रोमाचंक मैच देखने को मिले। आईए आपको बताते हैं इस सीजन के इतिहास बनाने वाले 5 खिलाड़ियों के बारे में।
विराट कोहली (6000 रन)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इस आईपीएल सीजन ऐसा कारनामा किया। जो अब तक आईपीएल में कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया है। वो इस सीजन 6 हजार रन बनाने वाले आईपीएल के पहले बल्लेबाज बने हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर शिखर धवन और तीसरे स्थान पर सुरेश रैना हैं।
एबी डीविलियर्स
इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने 5000 रन पूरे कर लिए हैं। वो ऐसा करने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले ये कारनामा डेविड वॉर्नर कर चुके हैं।
डेविड वॉर्नर (50 अर्धशतक)
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने इस आईपीएल सीजन अपने 50 अर्धशतक पूरे कर लिए हैं। वहीं, दूसरे स्थान पर शिखर धवन हैं। उनके नाम 44 अर्धशतक हैं।
क्रिस गेल (350 छक्के)
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल में 350 छक्के जड़ दिए हैं। कोई भी बल्लेबाज अब तक आईपीएल में 300 छक्के नहीं लगा पाया है।
महेंद्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बने हैं जिन्होंने अपने 200 मैच पूरे कर लिए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ ये कारनामा किया।
कोरोना महामारी के कारण आईपीएल 2021 में दर्शक मैच देखने स्टेडियम नहीं जा पा रहे हैं। लेकिन आईपीएल का आनंद वो घर बैठे ही ले रहे हैं। इस सीजन अब तक कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं। वहीं, कई बड़े रिकॉर्ड टूटे भी हैं। लीग अपने दूसरे चरण में पहुंच चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर है।