MI vs CSK Head to Head: चेनई और मुंबई के बीच हमेशा कांटे की टक्कर हुई है, Records में देखिए किस टीम का पलड़ा रहता है भारी

MI vs CSK Head to Head: चेनई और मुंबई के बीच हमेशा कांटे की टक्कर हुई है, Records में देखिए किस टीम का पलड़ा रहता है भारी: आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस पहले स्थान पर है, दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स. दोनों ही टीमों के बीच शनिवार को बड़ा मुकाबला खेला जाना है. बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सामने रोहित शर्मा होंगे. रोहित शर्मा जानते हैं कि एमएस धोनी की चेन्नई टीम इस सीजन कितनी खतरनाक है, और उसे हराने के लिए मुंबई के हर प्लेयर को जी जान लगा देनी होगी. आईपीएल में जब भी मुंबई और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच होता है, तब दोनों ही टीमों के ऊपर अधिक प्रेशर होता है. चलिए आपको बताते हैं कि अब तक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स कितनी बार आपस में भिड़ी है, और किस टीम ने कितने मुकाबलों में जीत और कितने में हार का सामना किया है.

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल मैच

कुल मैच: 32
मुंबई इंडियंस ने जीते: 19
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते: 13
नतीजा नहीं 0

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच डिटेल

मैच नंबर: 27 वां
मैच समय: साढ़े 7 बजे से शुरू
स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम