IPL 2021, MI vs CSK: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ‘एल क्लासिको’ मुकाबला, देखें MI के खिलाड़ी कैसे बहा रहे पसीना

IPL 2021, MI vs CSK: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ‘एल क्लासिको’ मुकाबला, देखें MI के खिलाड़ी कैसे बहा रहे पसीना- आईपीएल में आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इन दोनों के बीच जब भी मुकाबला खेला जाता है तो इसे ‘एल क्लासिको’ कहा जाता है। इसका मतलब चिरप्रतिष्ठित होता है यानी टूर्नामेंट की दो बेस्ट टीम के बीच टक्कर। स्पेन के दो फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच होने वाले मैच को एल क्लासिको कहा जाता है। फुटबॉल फैंस बड़ी संख्या में इस मैच का इंतजार करते हैं। ऐसा ही कुछ IPL में भी माना जाने लगा है।

आज होने वाले मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में टीम के खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। आज होने वाले मुकाबले को मुंबई की टीम ने एल क्लासिको बताया है। आप भी देखें वो वीडियो

यहां देखें वीडियो

 मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल मैच

कुल मैच: 32
मुंबई इंडियंस ने जीते: 19
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते: 13
नतीजा नहीं 0

मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच डिटेल

मैच नंबर: 27 वां
मैच समय: साढ़े 7 बजे से शुरू
स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम

ये हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, राहुल चाहर, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव

मध्यक्रम रही है मुंबई इंडियंस की इस सीजन बड़ी समस्या

मुंबई इंडियंस की टीम में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड के ऊपर मिडिल ऑर्डर का दारोमदार होता है। इनमें सिर्फ सूर्यकुमार के बल्ले से ही रन निकल रहे हैं। बाकि खिलाड़ी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। हालांकि, पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ क्रुणाल पंड्या ने शानदार बल्लेबाजी किया था। उन्होंने 39 रन बनाकर मैच जिताया था। वहीं, मुंबई इंडियंस के फैंस को आज के मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से भी रन निकलने की उम्मीद होगी। अब तक मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन किया है।