IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने शानदार ढ़ंग से मनाया अपने कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन, बेटी समायरा ने काटा केक, देखें VIDEO

IPL 2021: मुंबई इंडियंस ने शानदार ढ़ंग से मनाया अपने कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन, बेटी समायरा ने काटा केक, देखें VIDEO- भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 30 अप्रैल को अपना 34वां जन्मदिन मनाया। इस समय रोहित अपने परिवार के साथ आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। उनका परिवार बायो बबल में है। इस बीच मुंबई इंडियंस ने रोहित के जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में रोहित पूरी टीम के साथ अपना जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी भी नजर आ रही हैं। रोहित इस दौरान केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई इंडियंस ने उनका जन्मदिन शानदार अंदाज से मनाया है।

यहां देखें वीडियो

बता दें, आज आईपीएल में बहुत बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। एक तरफ जहां चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन शानदार प्रदर्शन कर रही है। वहीं, मुंबई ने भी पिछले दो मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है।

14वें सीजन का यह 27वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैदान पर ये दोनों टीमें 7 साल बाद आमने-सामने होंगी। यहां दोनों के बीच एक ही मैच (2013) खेला गया, जिसमें चेन्नई ने मुंबई को 48 रन से हराया था। मुंबई टीम हमेशा ही चेन्नई पर भारी रही है। MI के खिलाफ पिछले 6 मैच में CSK टीम सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है। यह जीत पिछले मुकाबले में ही मिली थी।

5 बार रोहित ने मुंबई को बनाया है आईपीएल का चैंपियन 

IPL में अब तक मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार खिताब जीता है। रोहित की कप्तानी में टीम 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में चैम्पियन रही। पिछली बार मुंबई ने फाइनल में दिल्ली को हराकर खिताब बचाया था। मुंबई टीम 9 बार प्लेऑफ में पहुंची और 6 बार फाइनल खेला है।