आज का समय बहुत ज्यादा भाग-दौड़ वाला समय है। हर कोई एक-दूसरे से आगे निकलना चाहता है। परंतु हम आगे निकलते-निकलते अपने शरीर की तरफ ध्यान देना छोड़ देते है। इसका हमारे शारीरीक क्षमता के साथ हमारी मानसिकता पर भी असर पड़ता है। कई बार ऐेसे लोग देखे है जिनके पास पैसा बहुत है लेकिन शारीरीक रुप से वह बिल्कुल कमजोर होते है। और शारीरीक कमजोरी आने के बाद हम कई बीमारियों से ग्रस्त हो जाते है। जिसके बाद हम अपना पैसा डॉक्टरों के पास जाकर लुटाने लगते है। अगर समय रहते ही हम अपने शरीर का ध्यान रख ले, तों हम डॉक्टर और बीमारियों से बच सकते है। आज हम आपको 2 ऐसी एक्सरसाइज बताने जा रहे है जिनको करने के बाद आपका पूरा शरीर फिट रहेगा।
सूर्य नमस्कार
अगर सुबह उठकर सूर्य नमस्कार करते है तो हम अपने शरीर को काफी बीमारियोें से बचा सकते है। 10 मिनट का यह व्यायाम आपके पूरे शरीर को फिट रखेगा। अगर आप रोजाना इस वर्कआउट को अपनाते है। तो आपको मोटापे का शिकार नही होना पडे़गा। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नही करना बस सुबह उठकर 10 मिनट इस वर्कआउट को करना है। इससे आप अपनी रोजाना की जि़दगी में डाल लें।
प्लैंक वर्कआउट
अगर आपको लगता है कि आपका स्टैमिना कमजोर है तो आपको रोजाना 10-15 मिनट की प्लैंक वर्कआउट करना चाहिए। इससे आपका स्टैमिना भी बढे़गा और आपका स्वास्थया भी ठीक रहेगा। प्लैंक करने से हम अपनी बेली फैट को भी कम कर सकते है।
इन दो तरह के वर्कआउट से हम अपने आपको फिट रख सकते है और कई बीमारियोें से बच सकते है। इससे हमारा शारीरीक विकास तो होगा ही साथ में मानसिक विकास भी होगा।
यह भी पढ़ें:-