Oscar Awards 2021 Winners List: फिल्म ‘नोमैडलैंड’ का दिखा चारों तरफ जलवा, हासिल किये 3 अवार्ड्स, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट
Oscar Awards 2021 Winners List in Hindi – 93rd Oscar Awards – इस बार 93वें ऑस्कर अवॉर्ड हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में घोषित किए गए। ऑस्कर अवार्ड्स 2021 में ‘ नोमैडलैंड’ का बोलबाला रहा। इसे बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। साथ ही इस फिल्म ने बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड द फादर के लिए एंथनी हॉकिंस को मिला है। ऑस्कर अवार्ड्स में नेटफ्लिक्स फिल्मों की धूम रही। ऑस्कर अवार्ड्स इस बार बिना किसी ऑडियंस और बिना किसी होस्ट के आयोजित किये गए। यहां देखें ऑस्कर अवार्ड्स 2021 विनर्स की पूरी लिस्ट
Oscar Awards 2021 Winners List in hindi – ऑस्कर अवार्ड्स 2021 विनर्स की पूरी लिस्ट
ऑस्कर 2021 में क्लो झाओ (Chloe Zhao) का दबदबा देखने को मिला। क्लो झाओ को बेस्ट डायरेक्टर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। ‘द हर्ट लॉकर’ के निर्देशक कैथरीन बिगेलो के बाद वह पुरस्कार जीतने वाली ऑस्कर के इतिहास में दूसरी महिला बन गई हैं। ये अवॉर्ड जीतने वाली वह दूसरी महिला डायरेक्टर और पहली एशियन डायरेक्टर हैं। इसके अलावा इस फिल्म की लेखक, एडिटर और प्रोड्यूसर भी क्लो झाओ ही हैं। वहीं, 83 साल के एक्टर सर एंथनी हॉपकिंस को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला।
Oscar Awards 2021 Winners List in hindi – Oscar Awards 2021 Winners ki poori list
Must read – कंगना ने फिर जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, देखें नेशनल अवार्ड विनर्स 2021 लिस्ट
ऑस्कर अवार्ड्स 2021 विनर्स की पूरी लिस्ट
बेस्ट फिल्म: नोमैडलैंड
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: क्लो झाओ, नोमैलैंड
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री लीडिंग रोल : फ्रांसिस मैकडोरमैंड (नोमैडलैंड)
बेस्ट एक्टर: एंथनी हॉपकिंस, (द फादर)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: युवा-जंग यूं, मीनारी
Oscar Awards 2021 Winners List in hindi – Oscar Awards 2021 Winners ki poori list
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: डैनियल कालूया, जुदास और द ब्लैक मसीहा
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले: प्रॉमिसिंग
सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित पटकथा: (द फादर)
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: सोल
सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन : मैंक
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स : टेनेट (Tenet)
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट : कोलेट
सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म: एक और दौर
बेस्ट फिल्म एडिटिंग : साउंड ऑफ मेटल
बेस्ट सिनेमाटोग्राफी: मैंक
Oscar Awards 2021 Winners List in hindi – Oscar 2021
इरफ़ान खान को दी गयी श्रद्धांजलि
ऑस्कर अवॉर्ड्स में इस साल भारतीय फिल्म जगत के दिवंगत कलाकार इरफान खान को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इरफान खान का साल 2020 में कैंसर के कारण निधन हो गया था। आपको बतादें कि इरफान ने बॉलीवुड के अलावा कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उनके इसी योगदान के चलते उन्हें ऑस्कर अवार्ड्स में याद किया गया। इसके अलावा दिवंगत कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया को भी श्रद्धांजलि दी गई।
Must read – भारत की 6 सुंदरियों के सिर सजा ‘मिस वर्ल्ड’ का ताज, ऐसे जवाब देकर बनीं ‘मिस वर्ल्ड’
Oscar Awards 2021 Winners List in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।