चावल सबको काफी पसंद होते हैं| इसका उपयोग देश के लगभग सभी लोग करते है| चावल के कुछ फायदे होते हैं तो नुकसान भी| सफेद चावल में कैलोरी भरपूर मात्रा में होती है| अगर आप चावल खाने के शौकीन है तो आपके सफ़ेद चावल की जगह ब्राउन चावलों का उपयोग करना चाहिए| सफ़ेद चावल डाईबेटिक पेशेंट्स के लिए बहुत हानिकारक होते हैं| ब्राउन राइस में फाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं| आइए जानें ब्राउन राइस खाने के लाभ –
मोटापा कम करे
ब्राउन राइस में फाइबर अधिक मात्रा में होता है जिससे मेटाबॉलिजम सुचारु बनता है| वजन कम करने में ब्राउन राइस बहुत लाभदायक होता है| इसका सेवन करना चाहिए| बहुत लाभ मिलेगा|
कोलेस्ट्रॉल कम करे
ब्राउन राइस कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत फायदेमंद होते है| इसका सेवन करने से हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा कम किया जा सकता है| इसका उपयोग करने से आर्टरीज़ बंद नहीं होती और हार्ट अच्छे से काम करता है|
डायबिटीज में है लाभदायक
डायबिटीज को कंट्रोल करने में ब्राउन राइस अहम रोल निभाते है| इसका सेवन करने से शुगर का खतरा कम किया जा सकता है|
हड्डियां बनाए स्ट्रॉन्ग
ब्राउन राइस मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है| इसको खाने से शरीर की हड्डियां काफी मजबूत बनती हैं|
यह भी पढे:-