IPL 2021: कोरोना के कारण आर अश्विन ने छोड़ा आईपीएल, सपोर्ट में आए दिग्गज क्रिकेटर्स और फैंस, देखें क्या कहा?

IPL 2021: कोरोना के कारण आर अश्विन ने छोड़ा आईपीएल, सपोर्ट में आए दिग्गज क्रिकेटर्स और फैंस, देखें क्या कहा?- पूरा देश इस समय कोरोना से लड़ रहा है। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स को भी कोरोना की वजह से बहुत बड़ा झटका लगा है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के स्‍टार गेंदबाज आर अश्विन आईपीएल के 14वें सीजन से हट गए हैं। अश्विन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने ट्वीट करके कहा कि मैं कल से (मंगलवार) इस साल के आईपीएल से ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और मैं इस मुश्किल समय में उनका साथ देना चाहता हूं। यदि चीजें सही दिशा में जाती है तो मैं वापसी की उम्‍मीद करता हूं।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस आए अश्विन के समर्थन में

दिल्ली कैपिटल्स ने अश्विन के इस फैसले पर उनका पूरा समर्थन किया है। उन्होंने उनके परिवार की सलामती के लिए दुआ मांगी है। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट कर लिखा, ‘अश्विन, इस मुश्किल वक्त में हमारी ओर से आपको पूरा समर्थन है। दिल्ली कैपिटल्स में सभी की ओर से आपको और आपके परिवार को ताकत मिले और दुआएं।

वहीं, इरफान पठान ने अश्विन के लिए लिखा, ‘Go well Ash। आशा है कि आपका परिवार और देश की पूरी स्थिति जल्द ही बेहतर हो जाएगा।’

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने लिखा-  Stay strong ash!, सभी को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

यहां देखें अश्विन के फैंस का रिएक्शन