Mahavir Jayanti 2021: महावीर जयंती की गाथा, जानिए इसका अद्भुत इतिहास
Mahavir jayanti – Mahavir Jayanti 2021: महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे प्रमुख त्यौहार है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मदिन को पूरे भारत में “महावीर जयंती” के नाम से मनाया जाता है। जैन धर्म की खोज करने के साथ-साथ महावीर जी ने जैन धर्म के प्रमुख सिद्धान्तों को भी स्थापित किया। इस वर्ष महावीर जयंती 25 अप्रैल 2021 को पड़ रही है।
Mahavir jayanti – mahavir jayanti kab hai
Must read: महावीर जयंती पर Quotes Images शेयर करें
भगवान महावीर का जन्म और निर्वाण – Mahavir Jayanti 2021
भगवान महावीर का जन्म तकरीबन ढाई हज़ार साल पहले वैशाली के गणतंत्र राज्य क्षत्रिय कुण्डलपुर में हुआ था। वे इक्ष्वाकु वंश के क्षत्रिय राजा सिध्दार्थ और रानी त्रिशला के यहां चैत्र शुक्ल तेरस को पैदा हुए थे। इन्होंने 72 वर्ष की उम्र में निर्वाण प्राप्त किया। जैन ग्रंथों के अनुसार, उनके जन्म के बाद राज्य में उन्नति होने से उनका नाम वर्धमान रखा गया था। निर्वाण के बाद, उनके पार्थिव शरीर को क्रियाक्रम के लिए बिहार के नांलदा जिले में ले जाया गया| यहां के पावापुरी में उनका दाह संस्कार हुआ। आज के समय में इस स्थल पर विशाल जैन मंदिर है जो जलमंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।
Must read: खूबसूरत बनावट और नक्काशी के लिए मशहूर हैं भारत के जैन मंदिर
भगवान महावीर के विवाह से जुड़ी कुछ बातें – mahavir jayanti kab hai – mahavir jayanti 2021 date
दिगम्बर परम्परा के अनुसार महावीर जी बालपन से ही ब्रह्मचारी थे। उन्हें शादी करने में कोई रूचि नहीं थी क्योंकि वे ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहते थे लेकिन उनके माता-पिता उनकी शादी करवाना चाहते थे। श्वेतांबर परम्परा के अनुसार इनका विवाह यशोदा नामक सुकन्या के साथ सम्पन्न हुआ था।
भगवान महावीर की विशेषताएं – Mahavir jayanti
तीस वर्ष तक महावीर जी ने त्याग, प्रेम और अहिंसा का संदेश लोगों तक पहुँचाया। बाद में, वे जैन धर्म के 24वें तीर्थकर बने। “भगवान महावीर” ने तीस वर्ष की आयु में संसार के मोह से दूर होकर राज-पाठ का वैभव त्याग दिया। वे संन्यास धारण कर आत्मकल्याण के पथ पर निकल गए। भगवान महावीर की गिनती विश्व के श्रेष्ठ महात्माओं में होती हैं।
Must read: कैसे ॐ का जाप आपके जीवन में ला सकता है शांति और खुशियां
महावीर जयंती का त्योहार – mahavir jayanti 2021 date
- “महावीर जयंती” का त्योहार भारत के गुजरात, महाराष्ट्र, कलकत्ता, बिहार और राजस्थान में मनाया जाता है।
- इस अवसर पर जैन मंदिरों में सजावट की जाती है तथा सड़कों पर रैली भी निकालती जाती हैं।
- इस विशेष पर्व के दिन मंदिरों में प्रवचन भी जारी रहता है।
- इस त्योहार को ‘महावीर स्वामी जन कल्याणक तथा वर्धमान जयंती’ के नाम से भी जाना जाता है।
Must read: बेहद कठिन धार्मिक यात्राओं के लिए जाने जाते हैं भारत के ये मंदिर
mahavir jayanti, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।