/ / करे इन खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए

करे इन खाद्य पदार्थों का सेवन शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए

हमारे शरीर की मजबूती हमारी हड्डियों पर निर्भर करती है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए शरीर को कैल्शियम की जरुरत होती है। बढ़ती उम्र में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से हड्डियों को मजबूत रखा जा सकता है। तो आइये जानते हैं इस बारे में:

रोजाना 1 गिलास दूध पीने से कैल्शियम की कमी दूर होती है और हड्डियों को मजबूती मिलती है।

चीज़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। चीज़ के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां कैल्शियम से भरपूर होती है। डाइट में सरसों, ब्रोकली, पालक, गोभी अन्य आदि सब्जियां शामिल करने से हड्डियां मजबूत रहती हैं।

सूखे मेवे जैसे अखरोट, बादाम, पिस्ता, चिलगोजा और काजू अन्य आदि चीजें खाने शरीर फिर रहता है और हड्डियां बुढ़ापे में भी मजबूत रहती है।

येभी पढे:-

क्या ये वजह हो सकती हैं ज्यादा पसीना आने की?