दांत का दर्द अक्सर मनुष्य को परेशान करता है। इसके कारण खाने पीने में काफी तकलीफ होती है। दांत के दर्द के मुख्य कारण इफेक्शन, घाव या फिर दांतों का टूटना होता है। इससे बचने के लिए कई घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद होता है। दांत के दर्द की समस्या से निजात पाने के लिए लौंग का इस्तेमाल करना बेहद लाभदायक होता है। इसके अलावा नींबू, हींग और लहसुन जैसे घरेलू नुस्खों का अपनाना भी बेहद सहायक होता है। आइये जानें दांतों के दर्द से राहत पाने के लिए आपको किन घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए –
हींग है लाभदायक
हींग दांतों से संबंधित समस्याओं का खात्मा करने में बेहद सहायक होती है। यदि आपके दांत का दर्द असहनीय है तो आप हींग का एक टुकड़ा लेकर प्रभावित दांत के ऊपर की तरफ रख लें। इसके अलावा आप पानी में हींग और नमक डालकर भी बॉइल कर सकते हैं। गुनगुना होने के बाद इस पानी से कुल्ला करें। फर्क महसूस होगा।
नींबू का रस है फायदेमंद
लहसुन है फायदेमंद
दांत के दर्द को दूर करने में लहसुन बेहद फायदेमंद होता है। लहसुन की कली को छील के दांत के बीच में रख कर चबाते रहें। ऐसा करने से दांत के दर्द से राहत मिलेगी।
लौंग का करें इस्तेमाल
अगर आप दांतों के दर्द से पीड़ित हैं तो दांत के नीचे या बीच में एक लौंग रख लें। लौंग चबाते समय आप हल्के गुनगुने पानी का ही सेवन करें। ठंडा या खट्टा खाने से बिल्कुल बचें। लौंग में मौजूद ऐंटिबैक्टीरियल, ऐंटिइंफ्लामेट्री तत्व दांत में लगे कीडे़ को खत्म करने का काम करते हैं। यह मसूड़ों की सूजन से भी राहत दिलाने में मददगार होती है।
यह भी पढ़ें :
क्या आप पसीने से परेशान हैं, तो खाएं कच्चे आम की चटनी