UP Panchayat Chunav 2021 Live: लखनऊ समेत 20 जिलों में वोटिंग शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन

07:58 AM, 19-Apr-2021

प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने उत्साह के साथ निकले मतदाता 

बागपत जिले में पंचायत चुनाव के लिए सोमवार 503 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ।  प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने के लिए मतदाता पूरे उत्साह के साथ घरों से निकले। महिलाएं भी बढ़-चढ़कर मतदान में भाग ले रही हैं। जिले 503 मतदान केंद्रों के 1403 बूथों पर सुबह 7:00 बजे से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। महिलाओं में मतदान के लिए अधिक उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाता मास्क लगाकर पहुंचे, लेकिन दो गज की दूरी का पालन करते कोई भी मतदान के लिए लगी लाइनों में दिखाई नहीं दिया।

 

07:49 AM, 19-Apr-2021

पुलिस प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

एटा जिले में 12.14 लाख मतदाता 2024 मतदान स्थलों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से एटा को 24 जून और 210 सेक्टर में बांटा गया है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने के दावा किए हैं।

07:45 AM, 19-Apr-2021

एटा और मैनपुरी में मतदान शुरू

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए एटा और मैनपुरी जिले में सोमवार 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मैनपुरी जिले में 12.20 लाख मतदाता 11945 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिले में 2085 मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जोनल और सिटी मजिस्ट्रेट को मतदान की निगरानी के लिए तैनात किया गया है।

07:30 AM, 19-Apr-2021

57 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की तैनाती

चुनाव कराने के लिए 57 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल लगाया गया है। इसके अलावा 694 निरीक्षक, 8428 उप निरीक्षक, 16214 मुख्य आरक्षी और 59005 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। होमगार्ड के 66444 जवान, पीआरडी के 2605 जवान और 9712 रिक्रूट आरक्षियों की ड्यूटी भी चुनाव वाले जिलों में लगाई गई है। 

 

07:20 AM, 19-Apr-2021

20 जिलों के 20929 मतदान केंद्रों पर डाले जा रहे वोट

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस चरण में प्रदेश के 20 जिलों में मतदान हो रहा जिसके लिए 20929 मतदान केंद्रों पर 52595 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा कड़ी की गई है।

 

07:12 AM, 19-Apr-2021

इन जिलों में होगी वोटिंग

लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़,  लखीमपुर खीरी, महराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़।

 

07:06 AM, 19-Apr-2021

पंचायत चुनाव : लखनऊ समेत 20 जिलों में वोटिंग शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज लखनऊ समेत 20 जिलों में वोटिंग शुरू हो गई है। 20,929 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 57 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल लगाया गया है।

Source

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *