IPL 2021 Orange Cap- RCB के ग्लेन मैक्सवेल के पास आया ऑरेंज कैप, नितीश राणा दूसरे स्थान पर: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद अर्धशतक के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल केकेआर के 137 रन बनाने वाले बल्लेबाज नीतीश राणा को पछाड़कर आईपीएल ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड के टॉप पर पहुंच गए हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने शानदार 43 रनों की पारी के दम पर बेयरस्टो शनिवार को तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए। इस बीच, सैमसन रन तालिका में तीसरे स्थान पर हैं, उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआती मैच में 63 गेंदों में 119 रन की शानदार पारी खेली थी। एमआई के खिलाफ नाकाम रहने के बावजूद मनीष पांडे आईपीएल 2021 के ऑरेंज कैप टेबल पर 5वें स्थान पर हैं।
आईपीएल ऑरेंज कैप के नियम
1- यह पुरस्कार आईपीएल सीजन के सबसे ज्यादा रन-स्कोरर को दिया जाता है।
2- सीजन के दौरान टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज मैदान पर ऑरेंज कैप पहनेगा।
3- टाई होने पर बेहतर स्ट्राइक रेट वाला बल्लेबाज ऑरेंज कैप से सम्मानित किया जाता है।
4- अगर ऑरेंज कैप होल्डर मैदान पर फील्डिंग कर रहा है और विपक्षी बल्लेबाज उससे आगे निकल गया हो, तो पारी के अंत होने तक वह ऑरेंज कैप पहना रहेगा।
आईपीएल 2021 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड
POS | PLAYER | Mat | Inns | NO | Runs | HS |
1 | Glenn Maxwell | 3 | 3 | 0 | 176 | 78 |
2 | Nitish Rana | 3 | 2 | 0 | 137 | 80 |
3 | AB de Villiers | 3 | 3 | 1 | 125 | 76* |
4 | Sanju Samson | 2 | 2 | 0 | 123 | 119 |
5 | Jonny Bairstow | 3 | 3 | 0 | 110 | 55 |
6 | Manish Pandey | 3 | 3 | 1 | 101 | 61* |
7 | Suryakumar Yadav | 3 | 3 | 0 | 97 | 56 |
8 | KL Rahul | 2 | 2 | 0 | 96 | 91 |
9 | Shikhar Dhawan | 2 | 2 | 0 | 94 | 85 |
10 | Rohit Sharma | 3 | 3 | 0 | 94 | 43 |