/ / ज्यादा आम खाने के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप!

ज्यादा आम खाने के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप!

अभी गर्मी का मौसम चल रहा है| इस मौसम की सबसे अच्छी बात, इस मौसम में हमें आम खाने को मिलता है। हम में से बहुत लोग आम के आने का इंतजार बहुत बेसब्री से करते हैं। परन्तु आपको बता दे कि आम को जल्दी पकाने के लिए उसमें कैल्शियम कार्बाइड मिलाया जाता है। यह केमिकल सेहत को कई तरह से बहुत हानि पहुंचता है। इस केमिकल का असर आम को धोने के बाद भी पूरी तरह से खत्म नहीं होता है इसलिए अधिक मात्रा में आम खाने से हमें अवश्य बचना चाहिए। क्योंकि कम मात्रा में आम खाने से ये केमिकल बहुत ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाता है।

ऐसा अनुमान है की एक मीडियम साइज के आम में करीब 135 कैलोरीज पाई जाती है। इसलिए अगर आप जरूरत से ज्यादा आम खाते हैं तो इससे आपके शरीर का वजन भी बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। आम के सिर के पास एक तरह का तरल पदार्थ निकलता है। अगर आम खाने से पहले आपने इसे अच्छी तरह से साफ नहीं किया तो ये आपके गले में जा सकता है। जिससे आपको खराश से लेकर गले में दर्द और सूजन की गंभीर समस्या हो सकती है।

फलों के राजा आम की तासीर बहुत ज्यादा गर्म होती है इसलिए अगर आपने इसका सेवन ज्यादा कर लिया तो इससे आपके चेहरे और शरीर के दूसरे हिस्सों पर फोड़े-फुंसी या दाने निकल सकते हैं। इसलिए आम अवश्य खाएं लेकिन एक सीमित मात्रा में।

जो लोग गठिया और साइनस की समस्या से पूरी तरह परेशान हैं उन्हें आम कम खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे लोग अगर आम का सेवन करते हैं तो इससे उनकी ये समस्या और भी ज्यादा ज्यादा बढ़ सकती है। इसलिए ऐसे लोगों को आम का ज्यादा लालच कभी नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 

ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने के लिए अपनाएं ये तरीका, लद्दाख में पर्यटकों को ऑक्सीजन लेवल कम होने पर मिलती है मदद