/ / बेहद गुणकारी हैं लौंग, मिलेगा इन रोगों से छुटकारा!

बेहद गुणकारी हैं लौंग, मिलेगा इन रोगों से छुटकारा!

इंटरनेट डेस्क। लौंग हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती हैं, ये कई रोगों में ​काम में ली जा सकती हैं। आपको बता दें कि दांत दर्द, पेट दर्द या फिर सर्दी-जुकाम में सिर्फ एक लौंग के यूज से परेशानी से छुटकारा मिल सकता हैं।

ये सदियों से ही औषधियों के रूप में ली जाती है। आज के वक्त में अधिकतर लोग इन नुस्खे से ज्यादा एलोपैथिक दवाएं खाना अधिक पसंद करते है।

जबकि ये शरीर पर साइड इफेक्ट भी करता है। इसमें काफी मात्रा में मैग्नीशियम, विटामिन-ई और विटामिन पाया जाता है। जिससे सूजन दूर करने और इंफेक्शन से लडऩे में मदद मिलती है। चलिए आपको बताते हैं लौंग के लाभ के बारे में…

-अगर आपका भी पेट साफ नहीं रहता हैं, तो आप भी लौंग का यूज कर सकते है। ये आंत के कीड़े दूर करने में सहायता करती है। इसका उपयोग मुंह की बदबू दूर करने के लिए भी किया जाता है।

-क्या आप सूजन से परेशान है तो आप लौंग का यूज कीजिए। इसमें सूजन दूर करने वाले तत्व मौजूद हैं जो मसूड़ों की सूजन को कम करता है। इसलिए मसूड़ों तथा दांतों में दर्द होने पर लौंग को दांतों के बीच रखा जाता है।

-इसकी चाय पीने से सर्दी-खांसी में भी राहत मिलती है। इस दौरान होने वाले गले के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

-साइनस की परेशानी होने पर सुबह एक कप लौंग की चाय लाभकारी साबित होती है। इसमें मौजूद इजेनॉल कफ को कम करता है। साथ ही गरमाहट भी देता है जिससे राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें: 

ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने के लिए अपनाएं ये तरीका, लद्दाख में पर्यटकों को ऑक्सीजन लेवल कम होने पर मिलती है मदद