इंटरनेट डेस्क। क्या आप जानते हैं खट्टी मीठी इमली के सेहत राज के बारे में..अगर नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दें कि इमली का नाम सुनकर अक्सर लोगों के मुंह में पानी आ जाता हैं, यह सेहत के लिए बेहद उपयोगी साबित होती हैं। गर्मी के मौसम में इसका सेवन करेंगे तो कई प्रकार की बीमारियां हमसे दूर रहेगी।
इसमें मौजूद विटामिन बी, सी, ऑयरन, मैंगनीज,फाइबर,पौटेशियम तथा कैल्शियम सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसीलिए इसका गर्मियों में सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है। इमली को तो गर्मियों का टाॅनिक माना जाता है। इसको अपनी डाइट में लेने से लू नहीं लगती। चलिए जानते है इमली के सेहत राज के बारे में…
-इमली हमारे शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को संतुलित करती है। ये शरीर में कार्बोहाइड्रेट पैदा नहीं होने देती है। इमली के रस का सेवन करने से मधुमेह आसानी से कंटॅोल हो जाता है।
-गर्मियों में ज्यादा गर्मी के कारण से कुछ खाने को मन नहीं करता। जिससे पेट से जुड़ी कई परेशानियां आने लगती हैं। एेसे में यदि आप इमली का सेवन करते हैं तो शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक रहता है।
-यह फाइबर से भरपूर होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंटस भी काफी पाए जाते हैं। जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इसके हर रोज सेवन करने से दिल से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है।
-इसका सेवन करने से शरीर में फैट बनना काफी कम हो जाता है। इसके साथ ही जो लोगों को ज्यादा खाना खाने की आदत होती है वो भी दूर हो जाती है। जिससे वजन कंट्रोल होने लगता है।
-ऐसे लोग जिनकों गर्मियों में हाइपरटैंशन या फिर लो ब्लड प्रैशर की परेशानी रहती हो उन्हें अपनी डाइट में इमली का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ये ठंडी होती है जिससे ब्लड प्रैशर कंट्रोल रहता है।
-इसमें एंटीऑक्सीडेंटस भी काफी होते हैं जो शरीर में कैंसर जैसी भंयकर रोग के कणों को पनपने नहीं देते।
यह भी पढ़ें: