इंटरनेट डेस्क। अरबी के पत्ते सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। अगर स्वाद के साथ-साथ अगर देखा जाए तो अरबी पत्ता एक बेहतरीन औषधी भी है।
इसमें विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम तथा एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए काफी लाभकारी साबित होते हैं। इसके सेवन से आप शरीर की कई परेशानियों से निजात पा सकते हैं। चलिए जानते हैं ये पत्ते क्या-क्या यूज आते हैं…
-अगर आपको पेट संबंधी कोई भी परेशानी है तो अरबी के पत्ते आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकते हैं। अरबी के पत्ते को डंठल के साथ पानी में उबाल लीजिए। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम 2 बार लीजिए। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
-अरबी के पत्तों में विटामिन ए काफी मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिए काफी लाभकारी साबित होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है तथा आंखों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
-अगर आपके जोड़ों में अधिक दर्द रहता है तो ऐसे में आपको हर रोज अरबी पत्ते का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आपको दर्द में काफी राहत मिलेगी।
-अरबी के पत्तों में सोडियम, पोटैशियम तथा मैग्नीशियम जैसे तत्व ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं जो ब्लड प्रैशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
-मोटापा कम करने के लिए भी ये काफी कारगार है। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाते हैं जिससे मोटापा को कंट्रोल में रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: