IPL 2021: क्रिस मॉरिस पर फिदा हुए सहवाग, शानदार Meme के जरिए कहा- पैसा भी और इज्जत भी– आईपीएल 2021 के 7वें मैच में राजस्थान रॉयल्य ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हरा दिया। मैच में क्रिस मॉरिस ने 18 गेंद में 36 रन बनाकर राजस्थान को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के भी जड़े। उनकी पारी के बाद भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जो अक्सर अपने मजाकिया और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 2 तस्वीरों के जरिए अपनी बात कहने की कोशिश की है।
सहवाग का बेबाक अंदाज
Pic 1 last match – Paisa mila par izzat nahi mili
Pic 2 today – Isse kehte hain Izzat.
Izzat bhi , Paisa bhi – Well done Chris Morris #RRvsDC pic.twitter.com/9hLqMk7OKT— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 15, 2021
उन्होंने लिखा, पहली तस्वीर, पिछला मैच- पैसा मिला पर इज्जत नहीं मिली, दूसरी तस्वीर, आज का मैच- इसे कहते हैं इज्जत। इज्जत भी, पैसा भी। बहुत अच्छे क्रिस मॉरिस।
बता दें, पंजाब के खिलाफ राजस्थान के पहले मैच में संजू सैमसन ने आखिरी गेंद पर क्रिस मॉरिस को स्ट्राइक नहीं दिया था। इसके बाद टीम मैच चार रन से हार गई थी। मॉरिस को स्ट्राइक ना दिए जाने को लेकर कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने संजू की जमकर आलोचना की। वहीं, कुछ खिलाड़ी उनके पक्ष में भी खड़े दिखें। दिल्ली के खिलाफ मैच में मॉरिस ने दिखाया कि अगर पंजाब के खिलाफ आखिरी गेंद पर उनको स्ट्राइक मिलता तो वो भी कमाल कर सकते थे।
147 रन का था लक्ष्य
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। राजस्थान की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही। शुरू में उनका कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पाया था। मैच में डेविड मिलर ने एक मोर्चा संभाले रखा। उनके अर्धशतक के बदौलत ही टीम आखिरी तक लड़ सकी।
मॉरिस ने आखिरी 10 गेंदों में 29 रन बनाए। मैच यहीं से दिल्ली के हाथों से निकल गया। कई दिग्गज खिलाड़ी पंत की कप्तानी की भी आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने टीम के मुख्य स्पिनर आर अश्विन से 4 ओवर नहीं कराएं।