जानिए कैसे करें दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
Navratri ke dusre din kare brahmacharini ki puja – नवदुर्गा में दूसरा स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी का है, इनको ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना गया है| नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है| तो जानिए कैसे करें नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
- देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरूप पूर्ण ज्योर्तिमय है। मां दुर्गा की नौ शक्तियों में से द्वितीय शक्ति देवी ब्रह्मचारिणी हैं। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली अर्थात तप का आचरण करने वाली मां ब्रह्मचारिणी ।
- मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है| कठोर साधना में लीन रहने के कारण इनको ब्रह्मचारिणी कहा गया|
- इस देवी के दाएं हाथ में जप की माला है और बाएं हाथ में कमण्डल धारण किए हैं। माँ ब्रह्मचारिणी की कृपा से मनुष्य को सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है। जीवन की अनेक समस्याओं एवं परेशानियों का नाश होता है।
Must read : नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की पूजा
Navratri ke dusre din kare brahmacharini ki puja
Maa Brahmacharini Katha – मां ब्रह्मचारिणी कथा
- मां ब्रह्मचारिणी हिमालय और मैना की पुत्री हैं। देवर्षि नारद जी के कहने पर इन्होंने भगवान शंकर की ऐसी कठोर तपस्या की जिससे प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने इन्हें मनोवांछित वरदान दिया। वरदान के फलस्वरूप यह देवी भगवान भोले नाथ की वामिनी अर्थात पत्नी बनी, इसलिए जो व्यक्ति सच्चे भक्ति भाव से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं उन्हें सुख, आरोग्य की प्राप्ति होती है, इसलिए दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी स्वरुप की पूजा का विशेष महत्व है।
Maa Brahmacharini Puja Vidhi – ब्रह्मचारिणी पूजा विधि
- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए उनकी मूर्ति पूजा के स्थान पर स्थापित करें। इसके पश्चात् देवी को पंचामृत से स्नान करायें।
- मूर्ति पर फूल चढ़ाएं, दीपक जलाएं, कुमकुम, सिन्दूर और प्रसाद अर्पण करें।
- देवी को लाल फूल काफी पसंद है। हाथों में लाल फूल लेकर प्रार्थना करें।
- मां दुर्गा की कहानी पढ़ें और मां ब्रह्मचारिणी के मंत्र का 108 बार जप करें।
Must read : नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की पूजा
ब्रह्मचारिणी मंत्र – Maa Brahmacharini Mantra
या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।
Must read : Maa Durga Chalisa Lyrics Hindi
Must read : Durga Aarti – Jai Ambe Gauri lyrics in Hindi
Navratri ke dusre din kare brahmacharini ki puja, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।