यदि आपकों बर्फ को चबाने की आदत हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालाँकि यह लत हानि रहित प्रतीत हो सकती है, लेकिन अध्ययनों से यह पता चला है कि बर्फ चबाना विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का महत्वपूर्ण कारण बन सकती है। बर्फ खाने से होनें वाली कुछ स्वास्थ्य समस्याएं इस प्रकार है-
दांत की परतें खराब होती है-
आपके दांतों के साथ आप जो हानिकारक प्रयोग कर सकते हैं उनमें से एक बर्फ खाना, दांतों को नुकसान पहुंचा रहा है। बर्फ चबाने से आपके दांतों की परत टूट सकती है जिससें दांतों की जड़ो कों नुकसान हो सकता हैंं।
मसूड़ों को नुकसान-
बर्फ का एक टुकड़ा खाने से आपके मसूड़ों को नुकसान पहुंच सकता है और इसके परिणामस्वरूप कुछ गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।
एनेमिया का कारण-
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चबाने वाली चीजें जिनके पास पोषक तत्व नहीं है, एनीमिया का संकेत है। एनीमिया और बर्फ खाने के बीच सटीक संबंध तो नहीं हैं, लेकिन एक अध्ययन से पता चला है कि बर्फ और अन्य बिना पौष्टिक तत्वों वाले पदार्थ खाने से लोग सुस्त या थके हुए महसूस करते हैं। ये एनिमिया का ही एक लक्षण है।