IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद धोनी को लगा एक और झटका, देने होंगे 12 लाख

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ हार के बाद धोनी को लगा एक और झटका, देने होंगे 12 लाख- चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला मैच हार गए। इसके बाद उनको एक और झटका लगा है। धोनी पर स्लो ओवर रेट के चलते जुर्माना लगाया गया है। Ipl governing council ने उनपर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। आईपीएल की आचार संहिता के तहत ये इस सीजन टीम की पहली गलती है।

पहले मैच में मिली करारी हार

IPL के दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया। रिषभ पंत की कप्तानी में दिल्ली पूरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी की टीम पर हावी नजर आई। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने सुरेश रैना (54) और सैम करन की 15 गेंदों में खेली गई 34 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 7 विकेट खोकर 188 रनों का मजबूत टोटल खड़ा किया। हालांकि, पृथ्वी शॉ (72) और शिखर धवन (85) की सलामी जोड़ी ने चेन्नई की गेंदबाजी से खिलवाड़ करते हुए इस 189 रनों के लक्ष्य को 18.4 में ही हासिल कर लिया।

नहीं चला धोनी का बल्ला

पहले मैच में धोनी का बल्ला खामोश रहा। वो 2015 के बाद पहली बार आईपीएल में खाता नहीं खोल पाए। टीम को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन पिछले सीजन की तरह पहले मैच में भी उन्होंने निराश किया। अगर चेन्नई को इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करना है तो इस खिलाड़ी को फॉर्म में वापस आना होगा। वहीं, टीम को अपनी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर भी काफी मेहनत करनी होगी।

रैना ने खेली शानदार पारी

पिछले सीजन एक भी मैच नहीं खेलने वाले सुरेश रैना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया। वो शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने सिर्फ 36 गेंदो में 54 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने 4 बेहतरीन छक्के भी जड़े। रैना ने तीसरे विकेट के लिए मोइन अली के साथ 53 रन की साझेदारी की।