इंटरनेट डेस्क। हमारी सेहत के लिए नीम बेहद गुणकारी होता हैं, कहावत हैं कि मीठी लोगों से दूरी बनाओ, कडवे लोगों से संबंध बनाओ। क्योंकि मीठे लोग नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन कडवे लोग आपके फायदे की बात कहेंगे।
वैसे ही अगर आप कडवी चीजों का सेवन करेंगे तो सेहत को नुकसान नहीं होगा। जैसे की नीम। नीम के पत्ते के लाभ सभी बताते हैं लेकिन इसका यूज कई चीजों में किया जा सकता है। बालों में रूसी को भी नीम का पत्ता खत्म करता है। चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में…
-अगर आप मसूड़ों के रोग से ग्रसित हैं तो आपके लिए नीम गुणकारी होगा। ये मसूड़ों के सूजन को समाप्त करता है। इसके अलावा मुंह से आने वाली बास को भी मारता है। नीम के पत्तों का रस मसूड़ों पर रगड़ने से लाभ मिलता है।
-अगर डायबिटिज के रोगी नीम का यूज लेंगे तो यह सेहत के लिए फायदेमंद होगा। ये शुगर को नियंत्रित करता है। नीम के पत्ते को खाने से डायबिटिज रोगियों को फायदा मिलता है।
-अगर बात करें नीम के पत्तों की तो, इसमें फंगसरोधी और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। ये रूसी के इलाज और सिर की स्किन को ठीक रखने में काफी सहायता करते हैं। नीम के पत्तों को पानी में उबाल कर यूज करने से रूसी ठीक होता है।
यह भी पढ़ें: