/ / चक्कर आने का मुख्य लक्षण क्या है ? आइए जानें

चक्कर आने का मुख्य लक्षण क्या है ? आइए जानें

कई बार ऐसा होता है की जब हम अचानक खड़े होते है तो हमारी आँखों के सामने अँधेरा छा जाता है। लेकिन अक्सर हम इस समस्या को नजरंदाज कर देते है। आपने अपने घर पर अपनी माँ या बहन को यह कहते हुए जरुर सुना होगा की अचानक उन्हें चक्कर आ गया या फिर अचानक ही उनकी आँखों के सामने अँधेरा छा जाता है आदि। कई बार चक्कर आने की समस्या लडको में भी होती है। हम में से ज्यादातर लोग यही समझते है चक्कर आना कमजोरी का लक्षण है। आइये जानते है इसके बारे में –

चक्कर आने के मुख्य कारण

अगर आप कम पानी पीते है तो इसकी वजह से भी आपको चक्कर आ सकते है।
-अगर आपके सर में किसी प्रकार की चोट लगी हो तो भी आपको चक्कर आ सकते है।
-अगर आपको किसी प्रकार के नशे की लत है तब भी चक्कर आते है।
-ब्लड प्रेशर में हुए बदलावों के कारण भी चक्कर आते है।
-आपके दिमाग को अगर ब्लड सप्लाई में कमी होती है तो चक्कर आ सकते है।

चक्कर आने के लक्षण

-शरीर एकदम से ठंडा पड़ जाता है या पसीना आ जाता है।
-बोलने की कोशिश करने पर भी बोल नहीं पाना।
-उबकाई या उलटी आने की समस्या होना।
-चेहरे का एकदम से रंग उड़ जाता है।

चक्कर का उपचार

ऊपर दिए गए लक्षणों के आधार पर आपको पता चल गया होगा की चक्कर आने की समस्या मुख्यत: खून की कमी, बीपी की समस्या, कमजोरी आदि से होती है। आप अगर अपने खान पान पर अधिक ढंग से ध्यान देंगे तो निश्चित रूप से चक्कर का चक्कर छुट जायेगा।

यह भी पढ़ें-

एक्यूप्रेशर पॉइंट के मदद से दूर हो सकती है आपकी सारी बीमारिया