/ / आइए जानें सेम फली के इस्तेमाल से मिलने वाले फायदे
Fresh bean pods. The broad bean is a species of flowering plant in the Fabaceae family of peas and beans. In young plants the outer seed coat can be eaten and in very young plants the seed pod can be eaten.

आइए जानें सेम फली के इस्तेमाल से मिलने वाले फायदे

लीमा बीन्स को हिंदी में सेम फली कहा जाता है| यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से अनेको प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाया जा सकता है| अधिकतर लोग यह सब्जी खाते है क्यूंकि यह बहुत टेस्टी होती है और साथ ही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मैग्नेशियम, कैल्शियम, आयरन और विटामिन ‘ए’ अधिक पाया जाता है। सेम के इस्तेमाल से एसिडिटी की समस्या से निजात पाया जा सकता है| यह शरीर को ठंडक देने में भी बहुत फ़ायदेमंद होता है| इसमें कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल करने वाले फाइबर मौजूद होते हैं। आइए जानें इसके फायदे –

बाल और नाखून बनाए मजबूत –

सेम में प्रोटीन की मात्रा अधिक पाई जाती है| इसके इस्तेमाल से बाल और नाखून स्ट्रॉन्ग बनते है। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन मीट प्रोटीन की अपेक्षा में अच्छी तरह से हजम हो जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल से भरपूर होता हैं।

डाइजेस्टिव सिस्टम बनाए बेहतर

सेन पाचन क्रिया को सुचारु रखने में बहुत अहम रोल निभाता है| इसके सेवन से शरीर को अधिक मात्रा में फाइबर प्राप्त होता है| इसके अलावा यह कोलेस्‍ट्रॉल को कम करता है जो हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है। रिसर्च के मुताबिक जो लोग सेम की सब्जी खाते है उन्हें हार्ट संबंधी प्रॉब्लम्स नहीं होती| यह मैग्नीशियम का भी अच्छा स्रोत होता है।

ऊर्जा दे

डायबिटीज को कंट्रोल करने में सेम बहुत फायदेमंद होता है| इसके सेवन से बॉडी को खूब एनर्जी प्राप्त होती है। यह कार्बोहाइड्रेट और आयरन से अधिक होती है। महिलाएं इसका सेवन अवश्य करें क्‍योंकि यह हीमोग्‍लोबिन को नियंत्रित रखती है|

न्यूरो सिस्टम दुरुस्त रखे

विटामिन बी6, थाइमीन, पैंथोथेनिक एसिड और नियासिन से भरपूर सेम शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ई अधिक होता है। इसका उपयोग करने से दिमाग संबंधित प्रॉब्लम्स नहीं होतीं। इसका सेवन शरीर को फिट रखने के लिए हमेशा रखना चाहिए|

हड्डियां बनाए मजबूत

सेम में मैगनीशियम, मैंगनीज और कैल्शियम अधिक होता है जिससे हड्डियां मजबूत बनती है। इसमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते है। इसके इस्तेमाल से मसल्स में कमजोरी, सिर दर्द जैसी प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही यह हार्ट और डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।