हरड़ को बहुत सी बीमारियों की अचूक दवा माना गया है| हरड़ हमारे शरीर में होने वाली पेट संबंधी बीमारियों के लिए अत्यंत फायदेमंद है| यह शरीर से गैस आदि की समस्या दूर करती है| हरड़ को मीरोबलांस भी कहा जाता है| आयुर्देव मे हरड़ को संजीवनी बूटी कहा जाता है| यह संजीवनी का काम करती है| यह जीवन को स्वस्थ व दीर्घायु बना देती है| हरड़ का पेड़ एकदम सीधा व तना हुआ होता है| हरड़ दो प्रकार की होती है एक छोटी हरड़ व एक बड़ी हरड़| इसके पत्ते हल्के पीले व सफ़ेद रंग के होते है| आइए जानें हरड़ के औधषीय लाभ –
1 दमा रोग में है फायदेमंद – जो लोग दमे की बीमारी से जूझ रहे है उन्हें रात में हरड़ चूसनी चाहिए| यह स्वाद में थोड़ी कड़वी होती है इसलिए इसे सेंधा नमक मिलाकर चूसे| दमे में राहत मिलेगी|
2 छाती की जलन व दर्द में दे आराम – जिन व्यक्तियों को एसिडिटी या छाती के दर्द की समस्या हो वह व्यक्ति हरड़ का सेवन करे| हरड़ को आंवले कके रस में मिलाकर इस्तेमाल करने से भी एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है|
3 आंखो की समस्या में दे राहत – आंखो की समस्या दूर करने में हरड़ बहुत फायदेमंद है| इसके लिए आप हरड़ का काढ़ा बनाकर उससे आपकी आँखे धोएं| इससे आंखो की सूजन, लालिमा व जलन जैसी समस्या दूर हो जाएगी|
4 बवासीर रोग में फायदेमंद – बवासीर रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए अरंड के तेल में हरड़ को भून लें| जब यद भूरे रंग की हो जाए तो इसको पीसकर इसका चूर्ण बना लें और आधा चम्मच चूर्ण का प्रयोग नित्य करें| यह कब्ज की समस्या दूर करने करके बवासीर को जड़ से खत्म कर देगी|
हरड़ के अन्य फायदे –
- हरड़ के सेवन से खांसी, जुकाम , चोट के घाव व पसीना अधिक आने की परेशानी दूर हो जाती है|
- हरड़ को दांतो से चबाने से भूख बढ़ जाती है|
- अपने आहार में हरड़ का सेवन अवश्य करें आपकी ऊर्जा बढ़ जाएगी|
यह भी पढ़ें: