/ / जानें कपूर के औषधीय लाभ!

जानें कपूर के औषधीय लाभ!

कपूर का प्रय्ग हमारे देश में प्राचीन काल से होता आया है| पूजा पाठ हवन आदि में कपूर के इस्तेमाल को श्रेष्ठ माना गया है| जब भी हमरे घरो में हवन आदि होता है तो पूजा सामग्री में कपूर का नाम सर्वप्रथम आता है| लेकिन आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि कपूर केवल पूजा पाठ के लिए ही नहीं बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है| यह बहुत सी बीमारियों को दूर करने के काम आता है| कपूर त्वचा व बालो के लिए भी बहुत फायदेमंद है|

पैरों का इन्फेक्शन दूर करे – कपूर संक्रमण को दूर करने में फायदेमंद है| अधिक समय तक पानी में पैर रखने से नमी के कारण पैरों में फंगस सा जाता है जिससे संक्रमण फैलने लगता है| पैरों के संक्रमण को दूर करने के लिए कपूर का इस्तेमाल किया जाए तो आसानी से संक्रमण दूर किया जा सकता है|

पेट के दर्द से छुटकारा दिलाए – अगर आप को पेट दर्द हो रहा है तो एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर पानी को उबाल लें| जब पानी उबालकर आधा हो जाए तो उसमें थोड़ा सा कपूर डाल लें| फिर इस पानी को पी लें| इससे पेट दर्द में आराम मिलेगा|

कील मुहांसो को दूर करे – चेहरे पर कील मुहांसे त्वचा पर कई तरह के दाग धब्बे छोड़ देते है जिससे चेहरा बहुत खराब लगने लगता है| मुहांसो के निशान दूर करने के लिए आप कपूर के तेल का इसमटाल करें| दाग दूर हो जाएंगे|

जोड़ो के दर्द से दिलाए छुटकारा – अगर आप जोड़ो के दर्द से परेशान है तो आप कपूर से मालिश करें| रोज़ाना मालिश करने से जोड़ो के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा|

त्वचा के लिए फायदेमंद – सुंदर दिखने की चाह सब में होती है | यदि हम कपूर का इस्तेमाल करें तो हमारी स्किन चमकने लगेगी| रात को सोते समय कच्चे दूध में थोड़ा सा कपूर का पाउडर मिला लें| फिर रुई के फाहे से इस दूध को अपने चेहरे पर लगाएं| 5-7 मिनट इसे चेहरे पर लगे रहने दें और थोड़ी देर बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें| चेहरा चमक उठेगा|

यह भी पढ़ें:

मकरासन से मिलते हैं इतने फायदे, जानकर दंग हो जाएंगे आप