World Health Day Kyu Manate Hai in Hindi – जानें क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस?

Please follow and like us:

World Health Day Kyu Manate Hai in Hindi – हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस की वर्षगांठ भी होती है| डबल्यूएचओ के द्वारा जेनेवा में साल 1948 में पहली बार विश्व स्वास्थ्य सभा हुई जहाँ 7 अप्रैल को वार्षिक तौर पर विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने के लिये फैसला किया गया था। इस दिन पूरे विश्व में अलग-अलग तरह के स्वास्थ्य सबंधित प्रोग्राम किये जाते हैं| हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस के लिए अलग-अलग थीम रखी जाती है| इस दिन को मनाने का उदेश्य दुनिया के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है| तो चलिए आपको बताते हैं यह दिन कब कैसे सेलिब्रेट किया जाता है|

world health day kyu manate hai in hindi

World health day kyu manate hai in Hindi – विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021

पहली बार कब मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस? | The first time World Health Day celebrated

  • स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों और लोगो में जागरूकता फैलाने के लिए पहली बार यह दिन साल 1950 में पूरे विश्व में पहली बार मनाया गया था।
  • यह स्वास्थ्य के प्रति लोगों के बीच मलेरिया, मधुमेह, पोलियों जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के लिए बहुत बड़ी पहल मानी गई।
  • वही इस दिन को मानने का एक कारण यह भी था कि लोगों को काम, व्यस्तता और तनाव से दूर रहने के लिए भी कहा जाये|

World Health Day Kyu Manate Hai in Hindi

Must read: Coronavirus: कोरोना को क्यों किया गया महामारी घोषित? जानें क्या होती है महामारी?

विश्व स्वास्थ्य दिवस कैसे मनाया जाता है? | How is World Health Day celebrated?

  • पूरे विश्व में इस दिन अलग-अलग तरीके से स्वस्थ कैम्प का आयोजन किया जाता है|
  • इस दिन विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों सहित सरकारी, गैर-सरकारी, एनजीओ मिलकर लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करते हैं|
  • कई जगह पर इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए चर्चा, कला प्रदर्शनी, निबंध, लेखन, प्रतियोगिता और पुरस्कार समारोह आयोजित किये जाते हैं।

World Health Day Kyu Manate Hai in Hindi

Must read: Must read: DO’s and DONT’s for Coronavirus

विश्व स्वास्थ्य दिवस क्यों मनाया जाता है? | Why World Health Day is celebrated

  • इस दिन को मनाने के पीछे उदेश्य यह है कि लोगों को तंदरुस्त रहने की आदत डलवा सकें और उन्हें स्वस्थ रहने का महत्व समझा सकें|

डबल्यूएचओ क्या करता है ? | What does WHO do?

  • 7 अप्रैल 1948 को डबल्यूएचओ यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया गया था|
  • इसका मुख्य काम दुनियाभर में स्वास्थ्य समस्याओं पर नज़र रखना और उन्हें सुलझाने में मदद करना है।
  • इसकी स्थापना के वक़्त संविधान पर 61 देशों ने हस्ताक्षर किए थे। इसकी पहली बैठक 24 जुलाई 1948 को हुई थी|
  • डबल्यूएचओ वर्ल्ड हेल्थ रिपोर्ट के लिए ज़िम्मेदार होता है जिसमें पूरी दुनिया की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का एक सर्वे होता है|

Must read: Importance of Health and Agility in Getting your Dream Job

Must read: 10 healthy snacks under 100 calorie

Read more stories like: World Health Day Kyu Manate Hai in Hindiजैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2019 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?