मूंगफली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें अच्छे-खासे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। यह प्रोटीन, फाइबर और फैट से भी भरपूर होती है। इसमें पोटाशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और विटामिन बी भी मौजूद होता है। इसमें हाई कैलोरी पाई जाती है, लेकिन इसके बावजूद भी मूंगफली न्यूट्रिएंट से भरपूर होती है। इसमें कम कार्बोहाईड्रेट्स पाए जाते हैं। मूंगफली के फायदों बारे मे तो आप जानते ही होंगे। आज हम आपको पीनट बटर के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। पीनट बटर को मूंगफली से तैयार किया जाता है। इसे खाने से कई हैल्थ प्रोब्लम्स से बचा जा सकता है। यह बटर शरीर को भरपूर एनर्जी भी प्रदान करता है। रोज़ाना इसे खाने से शरीर को काई लाभ मिलते हैं। आइए जाने पीनट बटर के अन्य फायदों के बारे में –
डायबिटीज को नियंत्रित रखे
डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में पीनट बटर बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मैग्नीशियम और फाइबर पाए जाते हैं। इसे खाने से डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है। सप्ताह में इसका सेवन करीब 4 बार जरूर करें। फायदा मिलेगा।
पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
पीनट बटर खाने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। इसमें फाइबर पाया जाता है जो पाचन क्रिया को सुचारु रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियों से निजात पाया सकता है।
आंखों के लिए फायदेमंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने में पीनट बटर बेहद मददगार होता है। इसमें विटामिन-ई मौजूद होता है जो आंखों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। ऐसे में पीनट बटर का सेवन अवश्य करें।
शरीर को दे एनर्जी
पीनट बटर का सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। इस बटर को मूंगफली से तैयार किया जाता है। ऐसे में इसमें एनर्जी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है।
यह भी पढ़ें-