ओडिसा में कोविड के बढ़ते मरीजों को देखते हुए दस जिलों में कल से रात का कर्फ्यू लागू होगा

AMN

ओडिसा में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कल से 10 जिलों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू हो जाएगा। ये जिले हैं- सुंदरगढ़, झारसुगडा, संबलपुर, बरगढ़, बलांगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, नवरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी।

राज्य सरकार ने कहा है कि रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवश्यक गतिविधियों को छोड़कर सभी दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, दफ्तर और संस्थान बंद रहेंगे तथा लोगों को आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। जिला अधिकारियों से कहा गया है कि वे स्थानीय स्थिति को देखते हुए अन्य पाबंदियां लगा सकते हैं या उपयुक्त लगने पर कुछ गतिविधियों की अनुमति दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *