/ / युवाओं में दिल के रोगों के लिए बहुत खतरनाक है उच्च BMI

युवाओं में दिल के रोगों के लिए बहुत खतरनाक है उच्च BMI

सामान्य से अधिक बॉडी मास इंडेक्स की वजह से अधेड़ और इससे ज्यादा की आयु में दिल के रोगों का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। लेकिन एक नए रिसर्च में यह पता चला है कि उच्च BMI से 17 साल की आयु में भी दिल संबंधी रोगों का खतरा भी हो सकता है।

ब्रिटेन के ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के रिसर्चर्स ने यह कहा है कि BMI के बढ़ने के कारण युवा अवस्था में ही दिल संबंधी रोगों के चपेट में आने की संभावना बहुत ज्यादा है।

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के रिसर्च सहायक ने कहा, “हमारे परिणाम यह बताते हैं कि उच्च BMI का प्रभाव हमारे बाएं वेंट्रिकल से पंप किए जाने वाले खून के आयतन पर पड़ता है। यह वह भाग है, जिसमें अधिक BMI का कार्डियक हाइपरट्रोफी व उच्च रक्त चाप पर बहुत गहरा असर देखा जा सकता है।”

रिसर्चर्स ने यह पाया है कि मोटापा से युवा वयस्कों में दिल की गंभीर बीमारी हो सकती है। इसके विपरीत उच्च BMI से इस समूह के दिल की धड़कन पर कोई खास असर नहीं पड़ता है।

यह भी पढ़ें:

कहते है मुल्तानी मिट्टी, लेकिन फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान!

एलोवेरा का पौधा औषधी से भरपूर, अपनाएं ये टिप्स, बीमारी कहेगी बॉय-बॉय