कपूर के बारे में हर कोई जानता है कि इसका इस्तेमाल पूजा में किया जाता है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि पूजा के अलावा स्किन के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। यह तेल जोड़ो के दर्द में भी लाभकारी है।
आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल के बारे में…
चेहरे पर मुंहासे,दाग-धब्बे होना आम परेशानी है लेकिन इसके लिए कपूर का तेल बहुत असरदार है। इसे चेहरे पर लगाने से दाग दूर हो जाते हैं और मुंहासों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। यह स्किन की एलर्जी भी दूर करता है।
रसोई में काम करते समय कई बार हाथ जल जाता है या कोई चोट लगने से निशान पड़ जाते हैं तो पानी में थोड़ा-सा कपूर मिलाकर लगा लें। इसे लगातार लगाने से दाग गायब हो जाते हैं।
पैरों की एड़ियां फट गई हो तो कपूर का तेल इन्हें भरने में मददगार है। पानी को गर्म करके उसमें थोड़ा-सा कपूर डाल लें और पैरों को कुछ देर भिगो कर सक्रब करें और किसी क्रीम से मसाज करने से पैर मुलायम हो जाते हैं।
त्वचा पर लाल रैश पड़ने पर पानी में कपूर मिलाकर पेस्ट बना लें और रैशिस पर लगाएं। इस तरह कुछ दिन लगातार इस्तेमाल करने से राहत मिलती है।
कपूर बालों को मजबूत बनाता है। किसी तेल में इसे मिलाकर बालों पर लगाने लाभ होता है। इसे लगाने के एक घंटे बाद बाल धो लें। कपूर के तेल से बालों की मसाज करने से झड़ने की परेशानी दूर हो जाती है।