/ / कई गंभीर बीमारियों का इलाज होता है इन पेड़ों की छाल से!

कई गंभीर बीमारियों का इलाज होता है इन पेड़ों की छाल से!

पुरातनकाल से ही मानव पेड़ों से मिलने वाली चीजों को उपयोग करते आ रहा है। पेड़ हर तरह से लोगों  के लिए उपयोगी होते हैं। कई पेड़ ऐसे होते हैं, जिनकी पत्तियां, जड़ें और छालें भी बहुत अधिक लाभदायक होती हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ औषधीय गुणों वाले पेड़ों के बारे में:

अर्जुन

अर्जुन भारत में पाई जाने वाली एक औषधीय पेड़ है। एक से डेढ़ चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर, 2 गिलास पानी में तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा कम ना हो जाए। फिर इसे छान कर ठंडा कर लें। प्रतिदिन सुबह शाम, 1 या 2 गिलास जरूर पियें। इससे बंद  हुई धमनियां खुल जाएंगी।

नीम

नीम के पेड़ की छाल त्वचा  के लिए बहुत ही लाभप्रद है। त्वचा पर होने वाले फोड़े-फुंसी, दाद, खुजली में इसकी छाल का यूज़ करते  हैं। इसके लिए इसे पानी में घिसकर संक्रमित उस स्थान पर लगाएं। खाना खाने से पहले रोज 1-1 चम्मच चूर्ण लेने से डायबिटीज भी कंट्रोल में रहती है।

बबूल

बबूल का पेड़ औषधीय गुणों से परिपूर्ण है। महिलाओं में बांझपन और पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी को भी दूर करता है। 20 ग्राम बबूल की छाल को 400 मिली पानी में उबालकर बचे हुए काढ़े को दिन में तीन बार पिलाने से भी मासिक-धर्म में बहुत ज्यादा खून का आना भी बंद हो जाता है।

अशोक

अशोक की छाल और पुष्प को बराबर मात्रा में रात में पानी में भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को छानकर पीयें। अशोक की छाल का 40 से 50 मिलीलीटर काढ़ा पीने से खूनी बवासीर आना भी बंद हो जाता है।

सेहत के लिए लाभकारी है शकरकंद की पत्तियां, हो सकता हैं इन रोगों का इलाज!

मधुमेह का एक बड़ा कारण यह भी है!