हमारा खान-पान हमारे स्वास्थ्य को व्यापक रूप से प्रभावित करता है। हम जो भी खाते हैं, वह सीधे तौर पर हमारे स्वास्थ्य पर अपना असर छोडता है। अगर आपका खान-पान बेहतर होता है तो आप लंबे समय तक स्वस्थ रह पाते हैं। वहीं रोगियों को भी उनकी बीमारी के अनुरूप ही भोजन करने की सलाह दी जाती है। वर्तमान समय में, जब ज्यादातर लोगों को लीवर का संक्रमण होने लगा है तो उसके बचाव के लिए भी भोजन का सहारा लिया जा सकता है। आईए जानें इसके बारे में-
अंकुरित बीज जैसे चना या अखरोट आदि खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसमें प्रोटीन और एंजाइम की मात्रा ज्यादा होती है और यह शरीर की क्रियाओं के लिए उत्प्रेरक का काम करता है। अंकुरित बीज खाने से लीवर का संक्रमण भी दूर हो जाता है।
ब्रोकली, पत्तागोभी आदि पत्तेदार सब्जियां हैं। इन सब्जियों में उच्च मात्रा में फ्लेवनॉयड और कैरोटीनॉयड जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट पाये जाते हैं जो लीवर को सही तरीके से कार्य करने में मदद करता है। ये सब्जियां पेट को कैंसर रोगों से बचाती हैं।
यह भी पढ़ें-
मटके का पानी पीना सेहत के लिए होता है काफी ज्यादा फायदेमंद होता है