कैल्शियम,विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर दही सेहत के लिए अत्यधिक लाभकारी है। वैसे तो लोग अक्सर खाने के साथ दही का रायता बनाकर खाते हैं लेकिन रात से ज्यादा सुबह खाने से फायदे बहुत मिलते हैं क्योंकि इसमें शामिल बैक्टीरिया रात की बजाय दिन में सेहत के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं। वहीं कुछ लोग रात के समय अगर रायता,लस्सी या फिर दही से बनी किसी चीज का सेवन करते हैं तो इससे बहुत सी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
आइए जानें किन कारणों से नहीं खाना चाहिए रात को दही
रात के खाने और सोने के समय में अधिक फर्क नहीं होता इसलिए जो डॉक्टर भी डिनर में बहुत हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं। रात को खाना खाने के बाद हम लोग कोई शारीरिक काम नहीं करते। जिससे शरीर इसे बहुत आसानी से पचा नहीं पाता और सेहत से जुड़ी बहुत सी गंभीर समस्याएं आनी शुरू हो जाती हैं।
1. खांसी और जुकाम
रात के समय दही खाने से प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। जिससे शरीर में इंफैक्शन होने का ज्यादा डर रहता है। गला खराब,खांसी, जुकाम जैसी गंभीर परेशानी जल्दी घेर लेती हैं।
2. सूजन का परेशानी
गठिया, जोड़ों का दर्द या फिर किसी और कारण अगर शरीर में सूजन है तो रात के समय दही कतई न खाएं। इससे सूजन कम होने की बजाए बढ़ने लगती है।
3. पाचन क्रिया में गड़बड़ी
खाने को बहुत आसानी से पचाने के लिए पाचन क्रिया का दुरूस्त होना बहुत जरूरी है। रात को अगर दही खाते हैं तो इससे पाचन शक्ति बहुत धीमी पड़ जाती है। जिससे सेहत से जुड़ी गंभीर परेशानियां आने लगती हैं।
4. जोड़ों में दर्द
जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की परेशानी हैं, उन्हें रात के समय दही नहीं खाना चाहिए। इस समय दही खाने से शरीर में एसिड जमा होने लगता है। जिससे गठिए का दर्द कम होने की बजाए बढ़ना शुरू हो जाता है।
दही के इन फायदों को जानकर आप इस्तेमाल करने को हो जायेंगे मजबूर