/ / गर्मियों में छाछ पीने के ये फायदे जानकर हो जायेंगे हैरान

गर्मियों में छाछ पीने के ये फायदे जानकर हो जायेंगे हैरान

छाछ या मट्ठा भारत में एक बहुत ही प्रधान पेय माना जाता है, जो कि दही को मथ कर और कुछ मसालों को मिला कर बनाया जाता है। छाछ पौष्टिक पेय है जिसे पीने से आपका शरीर बहुत स्वस्थ रहेगा और बीमारियां कोसों दूर रहेगी।

छाछ में फैट और कैलेरी बहुत कम होती है जिससे मोटापा, पाचन क्रिया और डीहाइड्रेशन जैसी बीमारियों से भी बचाव होता है। गर्मियों के लिये तो छाछ विल्कुल अमृत के समान होती है। आयुर्वेद में कहा गया है कि भोजन के बाद मट्‌ठा पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। जानिए छाछ पीने के क्या-क्या लाभ है।

मोटापा

यदि आप मोटापा से परेशान है और अपना वजन कम करने के लिेए खुब मेहनत कर रहे है। अपनी रोज के खान-पान को भी कम करतें जा रहे हैं। लेकिन उसका परिणाम वो नही निकल रहा जो आप चाहते है। अगर आप अपने खान-पान में रोज़ एक गिलास मट्ठा शामिल कर लें तो यह आपका मोटापा कम करने में काफी मदद करेगा। क्योकि छाछ में लो कैलोरी और फैट भी कम होता है।

कैल्‍शियम

मट्ठा दूध से बनता है जिसमें भारी मात्रा में कैल्‍शियम पाया जाता है। कैल्‍शियम से हड्डी मजबूत और हाइट बढ़ती है इसलिए शरीर की बढ़त के लिए छाछ पीना बहुत जरुर है।

लो कैलोरी

यदि आप डाइट पर हैं तो रोज़ एक गिलास छाछ जरुर लें क्योकि छाछ लो कैलोरी और फैट में कम होता है। जिससे आपको डाइट के लिए ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ेगी और शरीर भी स्वथ्य रहेगा।

यह भी पढ़ें: 

नपुंसकता दूर करने के लिए एक सफेद प्याज ही काफी है, जानिए कैसे?

ऐसे दूर होगा बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल, अपनाएं ये टिप्स