वर्तमान में हर इंसान किसी ना किसी बीमारी से पीड़ित रहता है। इसके के लिए हमें अपने खान पान पर पूरा ध्यान अवश्य देना चाहिए। रात को सोते वक़्त रोज ताम्बे के बर्तन में पानी भर कर रख दे। ताम्बे के बर्तन में रखा हुआ पानी कुछ देर के बाद पूरी तरह अमृत के सामान हो जाता है।
फिर सुबह उठकर इस पानी का सेवन अवश्य करे। इस पानी को पीने से पाचन क्रिया बहुत मजबूत बनती है। ताम्बे के बर्तन में रखे पानी का सेवन करके लम्बे समय तक पूरी तरह स्वस्थ रहा जा सकता है।
ताम्बे के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे:
पाचन क्रिया में सहायक
हमारे पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलने के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है। जब कभी पाचन क्रिया में गड़बड़ी होती है तो इसकी वजह से पेट में गैस, सीने में जलन और भूख न लगने जैसी समस्या पैदा हो जाती है। तांबे के बर्तन का पानी पीने से इन सब समद्या से राहत मिलेगी और पाचन क्रिया में सुधार आ जायेगा है।
थाइराइड से बचाव
प्रतिदिन तांबे के बर्तन का पानी पीने से थाइराइड की समस्या से बचा जा सकता है। थाइराइड होने पर कभी वजन में कमी तो कभी वजन बढ जाता है। और तांबे के बर्तन का पानी पीने से हमारे शरीर में थायरेक्सीन हार्मोन नियंत्रित होना शुरू हो जाता है। और जब या हार्मोन्स नियंत्रित हो जाता है तो थाइराइड ग्रंथि सही तरीके से काम करना शुरू हो जाती है। जिससे हम थाइराइड जैसे गम्भीर रोग से बच सकते है।
गठिया रोग में फायदेमंद
यदि कोई व्यक्ति जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रोज रात में तांबे के बर्तन में पानी भर कर रखना चाहिए और उस पानी को सुबह पीए। ऐसा करने से शरीर में यूरिक एसीड की कमी होना शुरू हो जाती है। जिससे गठिए के कारण जोड़ों में आई सूजन ठीक हो जाती है। और दर्द से राहत मिलती है।
हेल्दी हार्ट
हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा है हमारा दिल। जो हर पल अपना कम करता रहता है।किन्तु फिर भी 5 में से 3 लोग दिल से जुड़ी समस्या होती है। इस समस्या से बचने के लिए बचने के लिए और तनाव मुक्त रहने के लिए प्रतिदिन तांबे के बर्तन का पानी पिएं। ताम्बे का पानी पीने से कैलोस्ट्राल भी कंट्रोल में रहता है।
वजन घटाएं
यदि आप मोटापे से परेशान हैं और प्रतिदिन एक्सरसाइज भी करते है तो एक्सरसाइज के साथ-साथ दिन में 8-10 गिलास तांबे के बर्तन का पानी पीने चाहिए। इसे पीने से लाभ होगा। इससे शरीर की फालतू जमी हुई चर्बी को खत्म होने में फायदा होता है।
खून की कमी दूर
कई लोग ऐसे होते है जिनके शरीर में पर्याप्त मात्रा में रक्त नही होता है। और शरीर में खून की कमी के चलते उनमे कई समस्या उत्पन्न होती है जैसे- भूख न लगना, चिड़चिड़ापन, कमजोरी, तनाव आदि। प्रतिदिन तांबे के बर्तन का पानी पीने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। ताम्बे के बर्तन का पानी पीने से पेट साफ रहता है और भूख भी लगने लगती है।
यह भी पढ़ें-