इंटरनेट डेस्क। भागदौड़ भरी लाइफ की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे होना आमबात हैं, लेकिन ये घेरे सुंदरता में दाग लगा सकते हैं। इसलिए लड़कियां इन हटाने का हर प्रयास करती हैं। आपको बता दें कि आंखे लड़कियों के शरीर का सबसे अहम हिस्सा होती हैं। खूबसूरत आंखे हर लड़कियों को बेहद पंसद होती हैं। अगर ऐसे में उनकी आंखों पर काले घेरे पड़ जाएं तो उनकी खूबसूरती पर असर पड़ता है।
काले घेरे हटाने के लिए लड़कियां नजाने कौन-कौनसे प्रोडक्ट यूज करती है है, कितनी ही बजारू क्रीम का यूज करती है फिर भी कई लड़कियों को इससे कोई फर्क नजर नहीं आता। चलिए आपको घर में बनी एक ऐसी क्रीम के बारे में बताते हैं, जिसे लगाने से आपके काले घेरे हटने शुरू हो जाएंगे।
आवश्यक सामग्री
–नारियल का तेल
-प्रीमरोज (हल्के पीले रंग का)
-पानी
-लैवेंडर का तेल
ऐसे बनाएं क्रीम
सबसे पहले एक सॉसपैन में नारियल का ऑयल, प्रीमरोज तथा थोड़ा सा पानी लीजिए। अब इसे हल्का गम कीजिए। तेल को आपस में अच्छी तरह मिल जाने के बाद इसमें लैवेंडर का तेल डाल दीजिए तथा इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दीजिए।
जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब इसे एक डिब्बी में भरकर रख लीजिए। रात को सोने से पहले इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज कीजिए। सुबह उठकर चेहरे को धो लीजिए। बस कुछ ही दिनों में फर्क जानिए।
यह भी पढ़ें: