/ / पीजिए पालक का जूस: रोग रहेंगे दूर, बढ़ेगा खून

पीजिए पालक का जूस: रोग रहेंगे दूर, बढ़ेगा खून

इंटरनेट डेस्क। पालक हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता हैं, जिसका सेवन करके हम कई बीमारियां से बच सकते हैं। ये खून बढाने में मदद करता हैं,क्योंकि इसमें आयरन भरपूर मात्रा में होता हैं।

पालक की पत्त‍ियों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मिनरल्स, विटामिन तथा दूसरे कई न्यूट्रीएंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है। अगर पालक का पूरा लाभ चाहिए तो पालक का जूस पीना सबसे अधिक लाभकारी होता है।

अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई परेशानी है तो पालक का जूस पीना आपके लिए लाभकारी होता हैं। इसका जूस पीने से स्किन निखरी और जवान बनी रहती है।

यह बालों के लिए भी अच्छा है। गर्भवती महिलाओं को भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इसका जूस पीने से गर्भवती महिला के शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।

पालक के जूस में विटामिन ए,सी, ई, के और बी कॉम्प्लेक्स अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें मैगनीज, कैरोटीन, आयरन, आयोडीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, फॉस्फोरस और आवश्यक अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं।

-इसमें मौजूद कैरोटीन और क्लोरोफिल कैंसर से बचाव में सहायक हैं। —इसके अलावा ये आंखों की बढ़ाता है।

-पाचन क्रिया को ठीक रखने के लिए भी पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है।

-यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। इसके अलावा अगर आपको कब्ज की समस्या है तो भी पालक का जूस आपके लिए लाभकारी रहेगा।

-इसमें विटामिन के की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में पालक का जूस पीने से हड्ड‍ियां मजबूत होती हैं।

यह भी पढ़ें:

ऐसे बढ़ाएं आंखों की रोशनी, हर रोज खाएं ये फूड