/ / बेहद गुणकारी हैं खीरे का पानी, हर रोज पीये!

बेहद गुणकारी हैं खीरे का पानी, हर रोज पीये!

इंटरनेट डेस्क। वैसे ​खीरा हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता हैं, अगर आप इसका सेवन करेंगे तो कई रोगों से बच सकते हैं। लेकिन खीरे का पानी इससे भी ज्यादा लाभकारी होता हैं।

गर्मियों में हर वक्त गला सूखता है और बार-बार पानी पीने का मन होता है लेकिन कई बार सादा पानी पीने का मन नहीं होता। ऐसे में आप खीरे का पानी पीजिए जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।

खीरे की तासीर ठंडी होती है जिससे ये ड्रिंक गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाएगी। इसके अलावा खीरे का पानी पीने से शरीर को और भी कई तरह के लाभ मिलते हैं। चलिए जानते हैं इसके लाभ के बारे में….
ऐसे बनाएं खीरे का पानी

-खीरे का पानी में विटामिन सी और बीटा कैरोटिन एंटी-ऑक्सीडैंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालते हैं। हर रोज खीरे के पानी का सेवन करने से पेट साफ रहता है।

-खीरे के पानी का सेवन करने से चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासों की परेशानी दूर होती है। इसमें मौजूद सिलिका चेहरे की रंगत निखारने में भी सहायता करता है।

-सर्व प्रथम खीरे को अच्छी तरह धो लीजिए और इसे आधा छील लीजिए। अब खीरे की स्लाइस कीजिए और इन्हें आधा जग पानी में डाल दीजिए। कुछ देर इस जग को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए और फिर इसे पीना चाहिए। इस पानी को दो दिन से अधिक यूज नहीं कीजिए।

-आपको बता दें कि खीरे के पानी का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। खीरे के पानी में मौजूद सिलिका शरीर के संयोजी ऊतकों को स्वस्थ रखता है। एक्सरसाइज करने के बाद इसका सेवन करने से शरीर को काफी लाभ होता है।

-कई बार आपने महसूस किया होगा कि ब्रश करने के बावजूद भी कई बार मुंह से दुर्गंध आती है । ऐसा सिर्फ पेट में गर्मी होने की वजह से होता है। ऐसे में खीरे का पानी पीने से पेट की गर्मी कम होती है और इससे मुंह के तलवे पर जमा होने वाले जीवाणु भी नष्ट होते हैं जिससे सांसों से बदबू नहीं आती।

-खीरे के पानी में कैलोरी की बेहद कम मात्रा होती है। ऐसे में इसे पीने से शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें:

ऐसे कीजिए सफेद बालों को काला, अपनाएं ये टिप्स!