इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में घमौरियां होना आम बात हैं, क्योंकि गर्मी में निकलने वाले पसीने की वजह से घमौरियां हो जाती हैं। इससे बदन पर जलन और खुजली शुरू हो जाती है जिसके लिए लोग टेलकम पाउडर का यूज करते हैं लेकिन इसका असर कुछ देर ही रहता है। चलो बताते हैं इसको जड़ से खत्म करने के कुछ टिप्स के बारे में….
-अगर आप घमौरियां से परेशान हैं, तो आप शरीर पर मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाकर लगाने से काफी लाभ मिलता है। इससे कुछ ही दिनों में घमौरियों की परेशानी ठीक हो जाती है।
-नारियल तेल में कपूर पीस कर मिलाकर लगाना चाहिए और नहाने के बाद इसे घमौरियों पर लगाएं। हर रोज दिन में 2 बार इससे शरीर की मालिश करने पर घमौरियां ठीक हो जाएंगी।
-शरीर पर घमौरियां होने पर गाय या भैंस के शुद्ध घी से शरीर की मालिश कीजिए।
-नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लीजिए और इसे ठंडा कीजिए। इस पानी से नहाने पर घमौरियों से राहत मिलेगी।
-घमौरियों की परेशानी को तुरंत खत्म करने के लिए मेंहदी का लेप बनाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी और घमौरियां ठीक हो जाएंगी। इसके अलावा नहाने के पानी में मेंहदी के पत्तों को पीस कर मिलाएं और उससे स्नान कीजिए।
यह भी पढ़ें: