/ / करी पत्ता जिसे मीठा नीम को कहते हैं आइए जाने इस से मिलने वाले फायदे

करी पत्ता जिसे मीठा नीम को कहते हैं आइए जाने इस से मिलने वाले फायदे

करी पत्ता सेहत का खजाना हैं, इसमें कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसका यूज हम केवल भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए ही करते हैं। लेकिन इसके साथ—साथ ये हमारी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। चलिए आपको बताते हैं इसके लाभ के बारे में…

करी पत्ते में आयरन, कैल्शियम तथा फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में होता है जिससे इन्हें प्रयोग करने से बाल सफेद नहीं होते।

ये सीने से कफ को बाहर निकालता है। इसके फायदे के लिए एक चम्मच शहद को एक चम्मच करी पत्ते के रस में मिलाकर प्रयोग कीजिए।

कुछ करी पत्तों को पीसकर इसमें नींबू की कुछ बूंदे और थोड़ी चीनी मिलाकर खाने से उल्टी की तकलीफ में राहत मिलती है।

हर रोज इन पत्तों का प्रयोग डायबीटिज के मरीजों के लिए भी लाभकारी है।

पेट संबंधी रोगों में करी पत्तों का यूज बेहद लाभकारी है। इसके लिए इसे दाल मे तड़का लगाते वक्त या साउथ इंडियन फूड बनाते वक्त भी यूज कर सकते हैं।

भोजन में करी पत्ते के प्रयोग से पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है।

करी पत्ता मोटापे की परेशानी को दूर करता है। हर रोज इन पत्तों को चबाने से मोटापा कम होता है।

मुंह में छाले तथा सिरदर्द की परेशानी में ताजा करी पत्तों को चबाने से लाभ होता है।