आजकल लोग घरों में पेड-पौधे लगाने पर जोर देते हैं, जिसके कारण वहां मधुमक्खियां भी नजर आती है। वैसे तो मधुमक्खी आपको परेशान नहीं करती लेकिन अगर यह डंक मार दें तो न सिर्फ असहनीय दर्द होता है और उस स्थान पर सूजन भी हो जाती है। इतना ही नहीं, सही समय पर इसका इलाज करना बेहद आवश्यक होता है, अन्यथा जहर फैलने का डर बना रहता है। तो चलिए जानते हैं मधुमक्खी के काटने पर तुरंत किए जाने वाले घरेलू उपचार-
मधुमक्खी काटने पर सबसे पहले इसका डंक निकालना चाहिए। इसके बाद किसी एंटीसेप्टिक साबुन से उस जगह को साफ करें।
शहद भी मधुमक्खी के जहर को फैलने से रोकते हैं। ऐसा इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुणों के कारण होता है। डंक निकालने के बाद प्रभावित जगह पर शहद लगाएं। इससे जहर नहीं फैलेगा और सूजन भी कम होगी।
शायद आपको जानकर हैरानी हो लेकिन सिरके की मदद से भी मधुमक्खी के जहर के असर को कम किया जा सकता है। इसके लिए प्रभावित जगह को सिरके से धोएं। इससे जहर का असर कम हो जाता है और सूजन व खुजली से भी राहत मिलती है।
मधुमक्खी के काटने पर उस जगह पर टूथपेस्ट लगाएं। इससे शरीर में जहर नहीं फैलेगा और दर्द भी कम होगी।
यह भी पढ़ें-