बहुत सारे लोगों को तकिए के बिना नींद नहीं आती। वैसे तो यह आदत कोई बुरी नहीं लेकिन तकिए की साफ-सफाई रखना बहुत आवश्यक है। गंदा तकिया कई गंभीर बीमारियों की वजह बनता है। एेसे में सोते समय हमेशा सॉफ्ट और साफ-सुथरे तकिए का उपयोग करें। आज हम आपको बताते है किस तरह के तकिये का प्रयोग करें
इस तरह के तकिए का करें प्रयोग
– पॉलिएस्टर के बने तकिए काफी सस्ते होते हैं। इसे आप धोकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे कम से कम दो साल में बदल लेना चाहिए।
– लैटैक्स तकिए सोते समय बहुत ही आरामदायक होते हैं। आप इसे काफी लंबे समय तक प्रयोग कर सकते हैं।
– मेमोरी फोम के बने पिलो गर्भवती महिलाओं को लिए काफी फायदेमंद होते हैं क्योंकि यह सोते समय सिर और गर्दन के अनुसार आकार बना लेते हैं।
पाइल्स से लेकर मोटापा कम करने तक, ये हैं आयुर्वेद के 10 टिप्स