/ / स्वास्थ्य के लिहाज से ये एक बहुत ही फायदेमंद फल है

स्वास्थ्य के लिहाज से ये एक बहुत ही फायदेमंद फल है

पपीता एक फल होता है जो सेहत से भरपूर होता है| इसका सेवन अधिकतर डाईबेटिक लोग ही करते है| इसको शेक के रूप में भी खाया जा सकता है| इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी, के, बीटा-कैरोटीन, एंटीऑक्सिडेंट्स पाया जाता है जिससे शरीर की अनेको बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है|  इसका सेवन करने से डेंगू और चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारी को दूर किया जा सकता है| आइए जानें, पपीते के पत्तों का जूस पीने के फायदे :

कैंसर से बचाव

पपीते का शेक पीने से कैंसर रोग को कंट्रोल को दूर किया जा सकता है| पपीता में मौजूद फाइबर कैंसर से पैदा होने वाले विषाक्त पदार्थों को समाप्त कर देता हैं । इसमें मौजूद लाइकोपीन कैंसर से बचाता है। इसका सेवन करने से इम्म्यून सिस्टम भी बेहतर बनता है|

त्वचा को चमकदार बनाए

पपीता शेक पीने से स्किन के बंद पोर्स खुल जाते है और चेहरे पर रौनक आ जाती है| इसमें मौजूद एंजाइम पपैन डेड सेल्स को दूर कर देता है और स्किन को ग्लोइंग बना देता है।

पेट से जुडी समस्याओं को दूर करे

पपीते में मौजूद एंजाइम पपैन गैस्ट्रिक समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इसका उपयोग करने से कब्ज, एसिडिटी और दस्त जैसी पेट संबंधी समस्याओं से निजात पाया जा सकता है| इसमें अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है।

हार्ट अटैक से बचाए

पपीता खाने से हार्ट अटैक को रोका जा सकता है| इसका सेवन हार्ट पेशेंट्स को अवश्य करना चाहिए| बहुत फायदा मिलेगा|

अनियमित माहवारी को ठीक करे

अनियमित मासिक धर्म को ठीक करने में पपीता बहुत अहम रोल निभाता है| रोज़ाना इसका सेवन करने से शरीर को काफी लाभ मिलता है|

यह भी पढ़ें-

वीट ग्रास का इस्तेमाल सेहत के लिए है बहुत ही फायदेमंद